/newsnation/media/media_files/2026/02/17/holi-2026-2026-02-17-16-04-28.jpg)
holi 2026 Photograph: (SORA)
Holi 2026: रंगों का त्योहार होली खुशियों, उमंग और मस्ती का प्रतीक होता है. साल 2026 में होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा. मगर रंगों की मस्ती में कई बार छोटी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन जाती है. खासकर जब खेलते समय रंग या गुलाल आंखों में चला जाए तो समस्या हो सकती है. ऐसे में घबराने की बजाय सही कदम उठाना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि अगर होली खेलते समय आंखों में रंग चला जाए तो क्या करें और होली खेलने से पहले किन बातों का ध्यान रखें.
आंखों में रंग-गुलाल चला जाए तो क्या करें?
1. आंखों को बिल्कुल न रगड़ें
अगर आंखों में रंग गिर जाए तो सबसे पहली और जरूरी बात आंखों को रगड़ें नहीं. ऐसा करने से रंग के कण आंखों के कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे जलन और बढ़ सकती है. शांत रहें और तुरंत साफ पानी से आंखों को धोएं.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: रंगों के त्योहार में हाइड्रेशन है जरूरी, पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, दूर होगी थकान
2. साफ और ठंडे पानी से धोएं
आंखों में रंग जाने पर तुरंत आंखों को हल्के ठंडे और साफ पानी से धोना चाहिए. कम से कम 10-15 मिनट तक लगातार पानी डालकर आंखों को साफ करें. इससे रंग के कण बाहर निकल जाएंगे और जलन कम होगी.
3. Eye-Drop का इस्तेमाल करें
अगर घर में लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स उपलब्ध हो तो डॉक्टर की सलाह से इसकी 1-2 बूंद आंख में डाल सकते हैं. इससे आंखों में नमी बनी रहती है और जलन से राहत मिलती है. बिना डॉक्टर की सलाह के कोई मेडिकेटेड ड्रॉप का प्रयोग न करें.
4. ठंडी पट्टी से आंखों को आराम दें
रंग जाने पर आंखों में जलन या सूजन होती है. इससे राहत पाने के लिए कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर हल्के से आंखों पर रखें. अगर घर में आइस पैक है तो उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
5. कॉन्टैक्ट लेंस हटाएं
अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं और रंग आंखों में चला गया है, तो तुरंत लेंस निकाल दें. लेंस के साथ रंग के कण फंस सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. कोशिश करें कि आप होली खेलते समय लेंस न पहनें.
कब लें डॉक्टर की सलाह?
अगर आंखों में लालिमा, तेज दर्द, धुंधला दिखाई देना या लगातार पानी आने जैसी समस्या 24 घंटे से ज्यादा बन रही है तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करें. खुद से कोई भी इलाज न करें.
होली खेलते समय इन बातों का रखें ध्यान
- होली खेलने के लिए हमेशा हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें.
- आंखों पर चश्मा लगाकर होली खेलें.
- चेहरे और आंखों के आसपास नारियल तेल या मॉइश्चराइजर लगाएं.
- छोटे बच्चों को केमिकल वाले रंगों से दूर रखें.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर पकवानों और केमिकल रंगों ने बिगाड़ दी है सेहत, एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें खुद का ध्यान?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us