Holi 2026: रंगों के त्योहार में हाइड्रेशन है जरूरी, पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, दूर होगी थकान

Holi 2026: होली रंगों का त्योहार होता है. इस पर्व में अक्सर लोग रंगों के बीच अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं. इस वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. आइए जानते हैं कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में.

Holi 2026: होली रंगों का त्योहार होता है. इस पर्व में अक्सर लोग रंगों के बीच अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं. इस वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. आइए जानते हैं कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
holi 2026

holi 2026 Photograph: (SORA)


Holi 2026: होली का त्योहार इस साल 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा. हर साल फाल्गुन मास में यह पर्व पड़ता है. होली में रंगों और गुलाल से त्योहार मनाया जाता है. जब भी कोई त्योहार आता है तो अपने साथ खुशियां लेकर आता है. मगर कुछ बातों का ख्याल न रखा जाए तो ये हमारी सेहत को बिगाड़ सकता है. दरअसल, होली खेलने में लोग इतना खो जाते हैं कि डिहाइड्रेशन के बारे में सोचते ही नहीं हैं. 

Advertisment

पानी हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि धूप और रंगों से हमारी बॉडी का वाटर लेवल डाउन हो जाता है. आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें आप होली में ट्राय कर सकते हैं.

होली पर ट्राय करें ये हेल्दी ड्रिंक्स

1.खस का शरबत- खस, एक ठंडा पदार्थ होता है. होली पर भांग या दूध से बनी ठंडाई की जगह आप खस का शरबत पी सकते हैं. ये आपको ताजगी भी देगा और शरीर से पानी की कमी को भी दूर करेगा. ये ड्रिंक एसिडिटी को भी दूर करता है और किडनी के लिए भी अच्छा होता है. इसका मतलब आप होली में अपने फेवरेट स्नैक्स भी एंजॉय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली पर रंग खेलते हुए डांस और एक्सरसाइज से कैसे करें कैलोरी बर्न? जानें वजन कंट्रोल करने के आसान तरीके

2.नारियल पानी- कोकोनट वाटर भी हाइड्रेट रखने में मदद करता है. आप इसे ऐसे ही पी सकते हैं. ये हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है. अगर आप इससे कोई फ्यूजन ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो नारियल पानी में थोड़ा काला नमक और पुदीने के पत्ते डाल सकते हैं. इससे ड्रिंक और भी ज्यादा रिफ्रेशिंग हो जाएगी.

3.नींबू पानी- पानी और नींबू, इन दोनों का कॉम्बिनेशन हमारे शरीर को एक्टिव रखता है, पानी की कमी दूर करता है और एनर्जी भी देता है. होली खेलते समय 1-2 गिलास नींबू पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी. इस ड्रिंक को बनाना काफी आसान है. इसके लिए आप पानी, नींबू और सेंधा नमक को साथ मिलाएं. अगर आप मीठा नींबू पानी पीते हैं तो चीनी की जगह शहद मिला सकते हैं.

4.छाछ- होली पर डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप छाछ का भी सेवन कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको दही में पानी मिलाकर एक पतली सी ड्रिंक तैयार करनी है. इसमें थोड़ा काला नमक, पुदीना और धनिया के पत्ते पीसकर मिलाए. इसके बाद इसमें भुने जीरे का पाउडर डाल दें. इसे पीने से पाचन भी सुधरता है.

5.डिटॉक्स वाटर- इसे बनाने के लिए आपको पानी में मौसमी फलों को मिलाना होता है. पानी में खीरा, चुकंदर, नींबू, सेब और संतरा या तरबूज जैसे फल और पुदीने के पत्ते मिलाकर एक ड्रिंक तैयार करें. ये फेस्टिव मोड में भी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करेगा और हाइ़ड्रेट रखेगा.

इन ड्रिंक्स को पीने से बचे

सीके बिरला अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के डॉक्टर राहुल माथुर बताते हैं कि त्योहारों और उपवास के दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए आपको पानी का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा, कॉफी-चाय जैसे कैफीन ड्रिंक्स से परहेज करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली खेलने के बाद स्किन और बाल हो गए खराब, डॉक्टर के बताए गए इन आसान टिप्स को करें फॉलो

Detox Drinks Holi 2026
Advertisment