Holi 2026 : होली खेलने के बाद स्किन और बाल हो गए खराब, डॉक्टर के बताए गए इन आसान टिप्स को करें फॉलो

Holi 2026 Skin Care Tips: अगर आप भी स्किन खराब होने के डर से होली नहीं खेलते हैं, तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप भी जमकर इस त्यौहार का आनंद उठा सकेंगे.

Holi 2026 Skin Care Tips: अगर आप भी स्किन खराब होने के डर से होली नहीं खेलते हैं, तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप भी जमकर इस त्यौहार का आनंद उठा सकेंगे.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Holi 2026 Skin Care Tips

Holi 2026 Skin Care Tips

Holi 2026 Skin Care Tips: होली खेलने में तो बहुत मजा आता है लेकिन उसके बाद रंगों से स्किन को जो एलर्जी होती है उससे डर लगता है. इसलिए कई बार लोग होली के दिन घर से बाहर निकलने से डरते हैं. दरअसल, रंगों में मौजूद कैमिकल्स स्किन और बालों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है. अगर आप भी होली खेलने से डरते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिससे आप अपने स्किन और बाल दोनों को खराब होने से बचा सकते हैं. चलिए डॉक्टर से जानते हैं कौन से टिप्स अपनाने चाहिए. 

Advertisment

होली से पहले त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स 

डॉक्टर के मुताबिक, होली के रंगों से स्किन और बालों के खराब होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत ठंडे पानी से धो लें. नारियल तेल या क्लीजिंग मिल्क का इस्तेमाल कर कलर हटाएं. इसके अलावा एलोवेरा जेल और अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. बालों के लिए हर्बल शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें और कड़ी धूप व कैमिकल्स वाले रंगों से बचें. 

रंग छुड़ाने के टिप्स 

नारियल तेल से करें मालिश 

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप होली खेल जा रहे हैं तो उससे पहले अपनी त्वचा से रंग छुड़ाने के लिए पूरे शरीर पर नारियल तेल से मालिश करें. यह त्वचा को रूखा होने से बचाता है. 

ठंडे पानी से धोएं 

रंगों को हमेशा ठंडे या फिर नॉर्मल पानी से धोएं. डॉक्टर बताते हैं कि होली का रंग छुड़ाने के लिए गर्म  पानी के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि यह रंगों को त्वचा पर और जमा सकता है, जिससे उन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है.

सौम्य क्लींजर 

त्वचा से रंग हटाने के लिए साबुन के बजाय सल्फेट-मुक्त (Sulphate-free) या माइल्ड फेस वॉश का प्रयोग करें, जो जलन पैदा नहीं करते.

घरेलू स्क्रब

जिद्दी रंगों को हटाने के लिए चीनी और शहद से बना प्राकृतिक स्क्रब इस्तेमाल किया जा सकता है. 

कैसे रखें स्किन का ध्यान? 

एलोवेरा जेल लगाएं 

होली का रंग खेलने के बाद चेहरे को धोएं फिर धोने के बाद त्वचा को नमी और जलन कम करने के लिए एलोवेरा जेल लगाएं. ऐसा करने से आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी. 

मॉइस्चराइजर लगाएं 

त्वचा की खोई हुई नमी को वापस लाने के लिए अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर या लोशन जरूर लगाएं. 

बालों की देखभाल कैसे करें? 

डॉक्टर के मुताबिक, बालों से रंग साफ करने के लिए हल्का या हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करें. शैम्पू के बाद बालों को मुलायम बनाए रखने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करना न भूलें. इसके अलावा बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए जैतून के तेल, दही और नींबू के रस का मास्क लगा सकते हैं जिसे 30 मिनट बाद धों ले. 

यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर रंग खेलते हुए डांस और एक्सरसाइज से कैसे करें कैलोरी बर्न? जानें वजन कंट्रोल करने के आसान तरीके

Holi 2026 holi
Advertisment