Holi 2026: होली के रंग धूप से हो जाते हैं पक्के, इन स्किन ट्रीटमेंट से दूर होगी टैनिंग और दाग-धब्बे

Holi 2026: क्या होली के रंगों से होने वाले नुकसान को हम स्किन ट्रीटमेंट की मदद से रोक सकते हैं? आइए जानते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट से प्री-स्किन ट्रीटमेंट और होली के लिए स्किन प्रिपेयर करने के टिप्स.

Holi 2026: क्या होली के रंगों से होने वाले नुकसान को हम स्किन ट्रीटमेंट की मदद से रोक सकते हैं? आइए जानते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट से प्री-स्किन ट्रीटमेंट और होली के लिए स्किन प्रिपेयर करने के टिप्स.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
holi 2026

holi 2026 Photograph: (SORA)

Holi 2026: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन यह हमारी त्वचा के लिए चुनौती भी बन सकता है. तेज धूप, केमिकल वाले रंग और घंटों तक बाहर रहने से स्किन पर टैनिंग, एलर्जी, रैशेज और दाग-धब्बे हो जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या होली से पहले स्किन ट्रीटमेंट कराना फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं इस बारे में स्किन एक्सपर्ट से.

Advertisment

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

काया लिमिटेड की डर्मेटोलॉजिस्ट और मेडिकल एडवाइजर डॉक्टर हरसिमरन कौर बताती हैं कि होली के दौरान इस्तेमाल होने वाले कई रंगों में हानिकारक केमिकल मिले होते हैं, जो त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही मार्च की धूप में UV किरणें भी तेज होती हैं, जिससे टैनिंग और पिगमेंटेशन का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए, होली के त्योहार से पहले स्किन को तैयार करना जरूरी होता है.

क्यों बढ़ती है टैनिंग और दाग-धब्बों की समस्या?

डॉ. के अनुसार, होली के समय लोग लंबे समय तक धूप में रहते हैं. UV-A और UV-B किरणों से स्किन में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता हैं, जिससे टैनिंग होती है. वहीं, केमिकल रंग स्किन के पोर्स में जाकर जलन और इंफ्लेमेशन पैदा कर सकते हैं, जो बाद में दाग-धब्बों में बदल जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Holi 2026 : होली खेलने के बाद स्किन और बाल हो गए खराब, डॉक्टर के बताए गए इन आसान टिप्स को करें फॉलो

सेंसिटिव स्किन वाले रहें ज्यादा सावधान

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, जिन लोगों की स्किन संवेदनशील है या जिन्हें पहले से पिगमेंटेशन की समस्या है, उन्हें होली के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सही स्किन केयर और जरूरत पड़ने पर प्री-होली ट्रीटमेंट काफी हद तक रंगों के नुकसान को कम कर सकता है.

होली से पहले कौन-से ट्रीटमेंट फायदेमंद हैं?

होली से 10-15 दिन पहले कुछ क्लिनिकल ट्रीटमेंट कराए जा सकते हैं, जैसे-

केमिकल पील- यह स्किन की डेड सेल्स हटाकर नई और ग्लोइंग स्किन को बाहर लाने में मदद करता है.

लेजर टोनिंग- पिगमेंटेशन और टैनिंग कम करने के लिए यह ट्रीटमेंट कारगर होता है. खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से दाग-धब्बों की समस्या है.

ग्लूटाथियोन-बेस्ड IV/मेसोथेरेपी- स्किन ब्राइटनिंग और एंटीऑक्सीडेंट सपोर्ट के लिए इस ट्रीटमेंट का उपयोग किया जाता है, लेकिन इसे सिर्फ एक्सपर्ट्स की देख-रेख में ही करवाना चाहिए.

हाइड्राफेशियल और ब्राइटनिंग बूस्टर्स- यह हमारी स्किन को डीप क्लीन, हाइड्रेट और प्रोटेक्ट करता है, जिससे रंगों का असर त्वचा पर कम हो सकता है.

एक्सपर्ट के अनुसार, कोई भी ट्रीटमेंट किसी प्रमाणित डर्मेटोलॉजिस्ट से ही करवाएं. इसलिए, क्योंकि हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए स्किन टाइप के अनुसार ही प्रक्रिया का चुनाव करना होता है. इस काम में स्किन एक्सपर्ट्स मदद कर सकते हैं. होली से एक-दो दिन पहले कोई भी स्ट्रॉन्ग ट्रीटमेंट न करवाएं, क्योंकि इससे स्किन में सेंसिटिविटी बढ़ जाती है.

होली वाले दिन क्या करें?

  • होली पर घर से बाहर निकलने से 20-30 मिनट पहले स्किन पर SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
  • चेहरे, हाथ और पैरों पर नारियल या बादाम तेल की हल्की परत लगाएं.
  • फुल स्लीव के कपड़े और सनग्लासेस का उपयोग करें.
  • होली के बाद तुरंत किसी माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोएं और स्किन को रगड़ने से बचें.
     

ये भी पढ़ें-Holi 2026: रंगों के त्योहार में हाइड्रेशन है जरूरी, पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, दूर होगी थकान

Skin Care Holi 2026
Advertisment