Holi Mobile Safety Tips: स्मार्टफोन और गैजेट्स को पानी और रंगों से बचाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स

Holi 2026: होली पर जितना जरूरी हमें अपनी स्किन और बालों को रखना होता है उतना ही जरूरी होता है अपने गैजेट्स को सेफ रखना. रंगों और पानी से खेलते-खेलते कहीं वो डैमेज न हो जाएं. आइए जानते हैं इन्हें सुरक्षित रखने के कुछ उपाय.

Holi 2026: होली पर जितना जरूरी हमें अपनी स्किन और बालों को रखना होता है उतना ही जरूरी होता है अपने गैजेट्स को सेफ रखना. रंगों और पानी से खेलते-खेलते कहीं वो डैमेज न हो जाएं. आइए जानते हैं इन्हें सुरक्षित रखने के कुछ उपाय.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
holi mobile safety tips

holi mobile safety tips Photograph: (SORA)

Holi Mobile Safety Tips: होली का त्योहार रंगों और मस्ती से भरा होता है, लेकिन इस उत्साह के बीच अक्सर हमारे महंगे और कीमती गैजेट और स्मार्टफोन को नुकसान हो जाता है. पानी, गुलाल, केमिकल वाले रंग और धूल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. खासकर होली पर जब लोग फोटो और वीडियो बनाने के लिए बार-बार फोन यूज करते हैं, तो वह खराब हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से ही कुछ स्मार्ट हैक्स अपनाकर अपने अपने गैजेट्स को सुरक्षित रखें. आइए जानते हैं कुछ सिंपल टिप्स.

Advertisment

होली पर अपने फोन को कैसे रखें सुरक्षित?

1.वाटरप्रूफ पाउच का यूज करें

होली खेलने से पहले अपने फोन को वाटरप्रूफ या जिप-लॉक पाउच में रखें. बाजार में सस्ते और ट्रांसपेरेंट मोबाइल पाउच आसानी से मिल जाते हैं, जिनकी मदद से आप बिना फोन निकाले कॉल और फोटो भी क्लिक कर सकते हैं. यह पानी और रंग दोनों से फोन को सेफ रखता है.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: घर पर ही खेलें ईको-फ्रेंडली होली, 5 मिनट में इस तरीके से तैयार करें 100% ऑर्गेनिक गुलाल, नोट करें विधि

2.स्क्रीन गार्ड और बैक कवर जरूर लगाएं

अगर आपके फोन पर टेम्पर्ड ग्लास और स्ट्रॉन्ग बैक कवर लगा है तो नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है. सिलिकॉन या रबर से बना फोन कवर पानी को अंदर जाने से रोकने में मदद करता है.

3.फेस्टिवल के दौरान कम करें इस्तेमाल

हालांकि, त्योहार पर मेमोरीज बनाना हर किसी को पसंद है. मगर होली खेलते समय बार-बार फोन निकालने से बचना चाहिए. जरूरी कॉल के अलावा फोन को सुरक्षित जगह पर रखें. बेहतर होगा कि आप किसी सूखे और सुरक्षित स्थान पर बैग में उन्हें रख दें.

4.ब्लूटूथ और स्मार्टवॉच का सहारा लें

होली पर जरूरी कॉल अटेंड करने के लिए ब्लूटूथ ईयरफोन या स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करें. इससे फोन को बार-बार हाथ में लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह सुरक्षित रहेंगे. ऐसे डिवाइज वॉटर प्रूफ भी होते हैं. 

5.पानी लग जाए तो क्या करें?

होली पर अगर गलती से फोन पर पानी या रंग पड़ जाए तो तुरंत उसे बंद कर दें. सूखे कपड़े से साफ करें और चार्जिंग पोर्ट में लगाने से बचें. ध्यान रहे फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ज्यादा गर्मी से भी फोन डैमेज हो सकता है.

6.गैजेट्स को रखें बच्चों से दूर

होली पर बच्चे पानी के गुब्बारे और पिचकारी से खेलते हैं. ऐसे में लैपटॉप, टैबलेट और कैमरा जैसे गैजेट्स को बच्चों से दूर रखें और किसी सेफ प्लेस में स्टोर कर दें.

ये भी पढ़ें- Holi Gujiya Recipe 2026: होली पर बनाए टेस्टी जीरो-ऑयल बेक्ड गुजिया, नोट करें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

holi tips Holi 2026
Advertisment