/newsnation/media/media_files/2026/03/03/eco-friendly-holi-colours-2026-03-03-12-56-55.jpg)
Eco Friendly Holi Colours
Holi 2026: भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. ये रंगों का त्योहार है इस, मौके पर लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल होते हैं. ये त्वचा, आंखों और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बच्चों की स्किन पर इनका असर ज्यादा होता है. अगर आप सुरक्षित और ग्रीन होली मनाना चाहते हैं, तो घर पर ही 5 मिनट में 100% ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर सकते हैं. यह आसान भी है और सस्ता भी.
5 मिनट में बनाएं 100% ऑर्गेनिक गुलाल
घर पर गुलाल बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. सब कुछ किचन में मिल जाएगा.
जरूरी सामग्री
कॉर्नफ्लोर या बेसन
हल्दी पाउडर
चुकंदर का पाउडर या सूखा गुलाब
पालक या मेहंदी पाउडर
थोड़ा सा पानी (जरूरत अनुसार)
अलग-अलग रंग बनाने की आसान विधि
पीला रंग
अगर आप इस होली अपनी त्वचा, बालों और आंखों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आप घर पर ही 5 मिनट में 100% ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर सकते हैं इसे बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्नफ्लोर में हल्दी मिलाएं और फिर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. आपका पीला गुलाल तैयार है.
गुलाबी रंग
इसके अलावा आप गुलाल बनाने के लिए चुकंदर को सुखाकर पीस लें. इसे कॉर्नफ्लोर में मिलाएं. हल्का गुलाबी रंग तैयार हो जाएगा.
हरा रंग
अगर आप घर पर ही ईको-फ्रेंडली होली खेलने का सोच रहे हैं तो सूखे पालक या मेहंदी पाउडर को बेसन में मिलाकर नेचुरल हरा रंग तैयार कर सकते हैं.
नारंगी रंग
वहीं नारंगी रंग बनाने के लिए आप सबसे पहले हल्दी में थोड़ा सा चंदन पाउडर मिला लें इससे हल्का नारंगी शेड मिलेगा. सभी रंगों को छान ले ताकि आपका गुलाल मुलायम हो सकें.
ईको-फ्रेंडली होली के फायदे
नेचुरल गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित होता है. इससे एलर्जी का खतरा कम होता है. पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है. पानी की बर्बादी भी कम होती है. इस बार Holi 2026 पर बाजार के केमिकल रंगों को छोड़ दें. घर पर बने ऑर्गेनिक रंगों से त्योहार का मजा दोगुना करें.
यह भी पढ़ें: Holi 2026 Fashion Tips: होली पर सफेद नहीं, इन पुराने कपड़ों से क्रिएट करें अपना न्यू लुक, हर कोई करेगा तारीफ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us