Holi 2026: होली पर केमिकल वाले रंगों से खराब हो जाएगी स्किन, घर पर बनाएं ये नेचुरल होममेड कलर्स

Holi 2026: होली का त्योहार अब नजदीक है. ये रंगों का त्योहार होता है. मगर आजकल बाजार में मिलावटी और केमिकल वाले रंगों की बिक्री तेज हो गई है. चलिए आज आपको सिखाते हैं घर पर नेचुरल कलर्स बनाने का तरीका.

Holi 2026: होली का त्योहार अब नजदीक है. ये रंगों का त्योहार होता है. मगर आजकल बाजार में मिलावटी और केमिकल वाले रंगों की बिक्री तेज हो गई है. चलिए आज आपको सिखाते हैं घर पर नेचुरल कलर्स बनाने का तरीका.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
holi 2026

holi 2026 Photograph: (SORA)

Holi 2026: साल 2026 में होली का पर्व 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी. जब भी यह त्योहार नजदीक होता है तो बाजारों में रंग-गुलाल की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है. मगर जैसे-जैसे लोगों के बीच रंगों की मांग तेज होती है वैसे-वैसे मिलावटी रंग बिकने लगते हैं. कम दाम में मिलने वाला कलर और खुले रंग अधिकतर डाई और केमिकलों से बनाए जाते हैं. ये हमारी स्किन और बालों को नुकसान भी होता है. आइए जानते हैं घर में नेचुरल कलर्स बनाने के आसान तरीके.

Advertisment

रसोई में मौजूद चीजों से बनाए रंग

क्या आप जानते हैं हमारी रसोई घर में ऐसी कई चीजें होती है, जिनकी मदद से हम घर पर ही नेचुरल तरीके से होली के रंग बना सकते हैं. ये रंग पूरी तरह केमिकल फ्री और प्राकृतिक होंगे, जो स्किन और बालों को नुकसान नहीं होने देंगे. इतना ही नहीं आप इन चीजों से अलग-अलग रंग भी बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली में स्किन और बालों को न होने दें नुकसान, एक्सपर्ट्स से जानें प्री और पोस्ट-होली केयर

संतरे से बनाए ऑरेंज कलर

संतरे की मदद से ऑरेंज या नारंगी रंग बनाने के लिए आपको कुछ संतरों के छिलकों को लेना है. इन संतरों के छिलको को धूप में सुखा लें. इसके बाद मिक्सी में डालकर फाइन पाउडर बना लें. अब इसमें कॉर्नफ्लोर और हल्दी डालकर मिला दें. आपका नेचुरल होममेड ऑरेंज गुलाल बन गया.

चुकंदर से गुलाबी रंग

अगर आपको गुलाल बनाना है तो आपको चुकंदर चाहिए होगा. 2-3 चुकंदर लें और उसे कद्दूकस कर लें. इसमें 1 कप पानी मिलाकर अच्छे से उबालें. इसके बाद 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. वहीं, दूसरी तरफ कॉर्नफ्लोर लें और उसमें चुकंदर का रस मिलाएं. अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और कोई गांठ न रहने दे. इसके बाद इसको धूप या माइक्रोवेव में सुखा लें. सूखने के बाद इसे हाथों की मदद से तोड़ ले या मिक्सी में पीस लें. आपका गुलाल तैयार है.

लाल रंग

लाल रंग बनाने के लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियां लेनी हैं. इन्हें 1 से 2 घंटों के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें. इसके बाद इन्हें पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट में कॉर्नफ्लोर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और तैयार किए गए मिश्रण को धूप में सुखा लें. जब सूख जाए तो एक बार फिर से पीस लें या हाथों की मदद से मसल कर चूर्ण बना दें.

हल्दी से पीला रंग

पीले रंग का गुलाल बनाने के लिए आपको 1 कप पानी में 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर मिलाना है. इसे उबाल लें और फिर एक ट्रे में निकालकर ठंडा होने दें. इसके बाद मिश्रण में गुलाब जल और कॉर्नफ्लोर मिलाकर सूखने के लिए छोड़ दें. आप इसे धूप में भी रख सकते हैं. सूखने के बाद इसे पीस लें. आपका पीला गुलाल तैयार है.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर कैसे बनाएं सॉफ्ट मावे वाली गुजिया, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

holi colours at home Holi 2026
Advertisment