Holi 2026: होली के लिए चाहिए व्हाइट कुर्ते, टीशर्ट और ड्रेस? दिल्ली-NCR के इन बाजारों में करें शॉपिंग

Holi 2026: होली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. होली में लोग सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं. अगर आप भी व्हाइट आउटफिट पहनने की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिल्ली-एनसीआर के इन बाजारों से शॉपिंग कर सकते हैं.

Holi 2026: होली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. होली में लोग सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं. अगर आप भी व्हाइट आउटफिट पहनने की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिल्ली-एनसीआर के इन बाजारों से शॉपिंग कर सकते हैं.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
HOLI 2026

HOLI 2026 Photograph: (SORA)

Holi 2026: इस साल होली का पर्व 4 मार्च 2026 को मनाया जाने वाला है. इस पर्व पर रंगों से होली खेली जाती है. होली पार्टीज में व्हाइट आउटफिट पहनना सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आप भी व्हाइट कलर के कुर्ते, टी-शर्ट, होली टी-शर्ट और व्हाइट वेस्टर्न आउटफिट ढूंढ रहे हैं तो दिल्ली-NCR के इन बाजारों में शॉपिंग कर सकते हैं.

Advertisment

दिल्ली के इन बाजारों से करें होली आउटफिट्स की शॉपिंग

1.सरोजिनी नगर

दिल्ली के सरोजिनी नगर में आपको व्हाइट कलर की टी-शर्ट्स और कुर्ते 200 से 300 रुपए में आसानी से मिल जाएंगे. इस मार्केट में लड़के और लड़कियों, दोनों के लिए कपड़े मिल जाएंगे. सरोजिनी नगर मार्केट में आपको ट्रेंडी होली क्लोथ्स और आउटफिट्स भी मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च... होली कब है? डेट को लेकर चल रहा कंफ्यूजन, जानें सही तिथि

2.करोल बाग

दिल्ली का करोल बाग बाजार भी होली शॉपिंग के लिए परफेक्ट है. इस बाजार में भी आपको होली प्रिंट की टीशर्ट्स मिल जाएंगी. अगर आप होली के लिए व्हाइट स्कार्फ, कैप और हैट्स तो इस बाजार में आपको सब कुछ मिल जाएगा. करोल बाग की मार्केट से आप थोक में भी कपड़े ले सकते हैं.

3.कनॉट प्लेस

अगर आप होली के लिए क्लब या किसी प्रोफेशनल पार्टी में जा रहे हैं, तो वहां के लिए इस बाजार में आपको कई आउटफिट्स मिल जाएंगे. पालिका बाजार और जनपथ मार्केट में होली के लिए एस्थेटिक ड्रेस, कुर्ते, चप्पलें और ज्वेलेरी भी मिल जाती है.

4.अट्टा मार्केट

नोएडा 18 सेक्टर में अट्टा मार्केट लगता है. इस बाजार में भी आपको होली के लिए परफेक्ट आउटफिट्स मिल जाएंगे. अट्टा मार्केट में कुर्ते, पैंट्स, टी-शर्ट और सनग्लासेस भी मिलते हैं. साथ ही इस मार्केट में आपको गुलाल और रंग भी मिल जाते हैं.

5.ब्रह्मपुत्र मार्केट

नोएडा के सेक्टर 29 का ब्रह्मपुत्र मार्केट में आपको चिकनकारी कुर्ता, व्हाइट कुर्ता और लड़कों के लिए हर रेंज में कुर्ता, होली शर्ट और शॉर्ट्स मिल जाएंगे. 

ऑनलाइन शॉपिंग भी बेस्ट ऑपशन

अगर आपके पास बाजार जाने का समय नहीं है तो आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं. कई वेबसाइट्स जैसे एमेजन, फ्लिपकार्ट और डिलीवरी एप्स ब्लींकिट और जेप्टो पर भी होली आउटफिट्स मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर कहां से खरीदें सस्ते में रंग-पिचकारी? इन मार्केट्स में मिलेंगी बेस्ट डील्स

Delhi Markets Holi 2026
Advertisment