Holi 2026: होली पर कहां से खरीदें सस्ते में रंग-पिचकारी? इन मार्केट्स में मिलेंगी बेस्ट डील्स

Holi 2026: होली के लिए अब सिर्फ 1 हफ्ते का समय रह गया है. इस समय हर कोई रंग, गुलाल और पिचकारियां खरीदने की प्लानिंग कर रहा होगा. आइए आपको बताते हैं दिल्ली की बेस्ट बाजारों के बारे में, जहां ये सामान कम बजट में मिल जाएगा.

Holi 2026: होली के लिए अब सिर्फ 1 हफ्ते का समय रह गया है. इस समय हर कोई रंग, गुलाल और पिचकारियां खरीदने की प्लानिंग कर रहा होगा. आइए आपको बताते हैं दिल्ली की बेस्ट बाजारों के बारे में, जहां ये सामान कम बजट में मिल जाएगा.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
HOLI 2026

HOLI 2026 Photograph: (SORA)

Holi 2026: होली का त्योहार नजदीक है और बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी, वॉटर गन और होली एक्सेसरीज की रौनक साफ दिखाई देने लगी है. अगर आप भी कम बजट में बढ़िया क्वालिटी का सामान खरीदना चाहते हैं, तो कुछ खास मार्केट्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं. यहां थोक रेट पर सामान मिलता है, जिससे 30-50% तक की बचत हो सकती है. आइए जानते हैं दिल्ली में होली शॉपिंग के लिए बेस्ट बाजार कहां है.

Advertisment

1.सदर बाजार

दिल्ली का सदर बाजार होली शॉपिंग के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है. यहां रंग, गुलाल, हर्बल कलर, बच्चों के लिए कार्टून पिचकारी, टैंक पिचकारी और वाटर बैलून बेहद सस्ते दाम पर मिलते हैं. थोक में खरीदारी करने पर कीमत और कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

2.चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक होली के समय रंगों से भर जाता है. यहां आपको पारंपरिक गुलाल से लेकर ऑर्गेनिक कलर तक सबकुछ मिलेगा. पिचकारी की कीमतें ₹20 से शुरू होकर अलग-अलग रेंज तक जाती हैं. अगर आप फैमिली के साथ शॉपिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो यह मार्केट बेहतरीन है.

3.करोल बाग मार्केट

करोल बाग में आपको लोकल और ब्रांडेड दोनों तरह के रंग मिल जाते हैं. यहां क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. बच्चों के लिए सुरक्षित और स्किन-फ्रेंडली कलर खरीदने के लिए यह अच्छा विकल्प है.

4.लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट

लाजपत नगर मार्केट में होली के समय ऑफर और डिस्काउंट की भरमार रहती है. यहां रेडीमेड होली किट भी मिलती हैं, जिनमें रंग, पिचकारी और गुलाल एक साथ पैक रहते हैं. कीमतें बजट फ्रेंडली होती हैं.

5.पालिका बाजार

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पालिका बाजार लगता है. इस बाजार में भी आपको रंग, गुलाल और स्टाइलिश व्हाइट कुर्ते, रंग-बिरंगे गॉगल्स, फेस मास्क, वॉटरप्रूफ मोबाइल कवर और स्पीकर्स जैसी चीजें मिल जाएंगी.

ऑनलाइन भी मिल रहे शानदार ऑफर

अगर आप भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी होली सेल शुरू हो चुकी है. कई वेबसाइट्स पर हर्बल कलर और वाटर गन पर 40% तक की छूट मिल रही है. हालांकि, खरीदारी से पहले रिव्यू जरूर चेक करें.

ये भी पढ़ें- Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च... होली कब है? डेट को लेकर चल रहा कंफ्यूजन, जानें सही तिथि

Holi 2026
Advertisment