Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च... होली कब है? डेट को लेकर चल रहा कंफ्यूजन, जानें सही तिथि

Holi 2026 Date: फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर होलिका दहन की पूजा होती है. इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है. इस बार होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिस कारण लोगों के बीच अभी भी डेट को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है.

Holi 2026 Date: फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर होलिका दहन की पूजा होती है. इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है. इस बार होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिस कारण लोगों के बीच अभी भी डेट को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
HOLI 2026

HOLI 2026 Date Photograph: (ANI)

Holi 2026 Date: हर साल फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है. इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. मगर साल 2026 में होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. ऐसे में लोगों को अभी भी होली की तिथि क लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है. चलिए इस खबर में जानते हैं होलिका दहन और होली किस दिन खेलना शुभ रहेगा. 

Advertisment

कब है होलिका दहन 2026?

धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस साल होलिका दहन की सही तिथि 3 मार्च 2026, मंगलवार की है. बता दें कि होलिका दहन के लिए तिथि पूर्णिमा की होनी जरूरी होती है. इस बार भद्रा का साया भी होलिका दहन पर रहने वाला है. इसलिए, आपको भद्रा के हटने का इंतजार करना है. होलिका दहन की पूजा 3 मार्च को शाम 7 बजे से शुरू होकर 8 बजकर 50 मिनट तक की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

होली 2026 की सही डेट क्या है?

होलिका दहन के अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, होली प्रतिपदा तिथि 3 मार्च 5:07 मिनट से शुरू होकर 4 मार्च शाम 4:48 मिनट तक रहेगी. उदयतिथि के अनुसार, 4 मार्च 2026, बुधवार को होली पड़ रही है. ऐसे में होली खेलने के शास्त्र सम्मत तिथि यही है.

क्या 2 मार्च को होलिका दहन किया जा सकता है?

इस पर कुछ ज्योतिषविदों का मानना है कि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च 2026 को हो रही है. मगर इस दिन शाम 5 बजे से भद्रा का साया भी लग रहा है. इसलिए, होलिका दहन के लिए यह सही तिथि नहीं है. 

होलिका दहन में क्या-क्या चीजें अर्पित करें?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन में हम सूखा नारियल, घी, लौंग, फूल, गेहूं, चना, गुलाल, गोबर के उपले, बताशे, नई फसलें, काला तिल, कपूर, पीली सरसों, फल, रोली, हल्दी की गांठ, अक्षत और जौ अग्नि में अर्पित कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर राशि अनुसार कौन से रंगों का इस्तेमाल करने से सभी ग्रह दोष हो जाएंगे दूर? जानिए महत्व

holika dahan Holi date Holi 2026
Advertisment