Holi 2026: होली से पहले लेजर से बाल हटवाना सही या गलत? जानें इससे स्किन पर रंगों का रिएक्शन कैसा होता है?

Holi 2026: होली का त्योहार रंगों का होता है. हालांकि, अब ऐसे रंग मिलने लगे हैं जो ऑर्गेनिक होते हैं लेकिन बावजूद इसके गलती से कोई न कोई केमिकल वाले रंग का प्रयोग कर लेता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि क्या हमें होली से पहले लेजर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए.

Holi 2026: होली का त्योहार रंगों का होता है. हालांकि, अब ऐसे रंग मिलने लगे हैं जो ऑर्गेनिक होते हैं लेकिन बावजूद इसके गलती से कोई न कोई केमिकल वाले रंग का प्रयोग कर लेता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि क्या हमें होली से पहले लेजर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
holi 2026

holi 2026 Photograph: (SORA)

Holi 2026: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन केमिकल युक्त रंग, तेज धूप और लंबे समय तक बाहर रहने से स्किन की समस्याएं हो सकती हैं. खासकर जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है या जिन्हें पहले से कोई एलर्जी की समस्या है. क्या होली से पहले लेजर हेयर रिमूवल करवाना सही है? क्या इससे रंगों के बाद होने वाले स्किन रिएक्शन कम हो सकते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में.

Advertisment

हालांकि, इस पर स्किन एक्सपर्ट का मानना है कि इसका जवाब सीधा हां या ना में नहीं है. यह व्यक्ति की त्वचा के प्रकार, लेजर ट्रीटमेंट के समय और उसकी देखभाल पर निर्भर करता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

काया लिमिटेड की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विनता शेट्टी कहती हैं कि लेजर हेयर रिमूवल एक सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया होती है, लेकिन इसे किसी बड़े त्योहार से ठीक पहले करवाना हमेशा सही नहीं होता है. लेजर के बाद स्किन कुछ दिनों तक संवेदनशील हो जाती है. ऐसे में अगर आप तुरंत रंगों, धूप या पसीने के संपर्क में आते हैं तो जलन, लालिमा या रैशेज होने की संभावना रहती है.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: रंगों के त्योहार में हाइड्रेशन है जरूरी, पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, दूर होगी थकान

क्या Laser Treatment से रंगों का असर स्किन पर कम होता है?

लेजर हेयर रिमूवल से स्किन की ऊपरी सतह साफ और स्मूद हो जाती है. बाल कम होने से रंग और धूल त्वचा में कम फंसती हैं, जिससे संक्रमण का खतरा थोड़ा कम हो सकता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लेजर करवाने से रंगों का रिएक्शन पूरी तरह रुक जाएगा. डॉक्टर बताते हैं कि रंगों से होने वाली एलर्जी मुख्य रूप से उनमें मौजूद केमिकल से होती है. लेजर बाल हटाता है लेकिन त्वचा को केमिकल से बचाने की गारंटी नहीं देता है. अगर त्वचा पहले से ही संवेदनशील है, तो सावधानी और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है.

कितने दिन पहले करवाना सही है?

स्किन एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि होली से कम से कम 2-3 हफ्ते पहले ही लेजर ट्रीटमेंट पूरा करवा लेना चाहिए. इससे स्किन को रिकवर होने का पर्याप्त समय मिल जाता है. अगर किसी ने त्योहार से 2-3 दिन पहले लेजर करवाया है, तो उसे रंग खेलने से बचना चाहिए या बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.

लेजर के बाद किन बातों का रखें ध्यान?

  • धूप से बचें और सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल करें.
  • त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाते रहें.
  • हार्ड स्क्रब या केमिकल उत्पादों के इस्तेमाल से बचें.
  • अगर लालिमा या जलन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

क्या सेंसिटिव स्किन वालों को लेजर करवाना चाहिए?

सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को लेजर करवाना चाहिए लेकिन पहले पैच टेस्ट और एक्सपर्ट्स की सलाह लेना जरूरी होता है. गलत समय या बिना देखभाल के करवाया गया लेजर उल्टा नुकसान पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर पकवानों और केमिकल रंगों ने बिगाड़ दी है सेहत, एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें खुद का ध्यान?

Skin care tips holi skin care tips Holi 2026
Advertisment