Cancer Causes: कैंसर को लेकर फैली अफवाहों में कितनी सच्चाई है? जानिए एक्सपर्ट से

Cancer Causes: कैंसर को लेकर फैल रही गलतफहमियां क्या-क्या हैं? जानिए ऑन्कोलॉजिस्ट से क्या कैंसर छूने, साथ रहने या देखभाल करने से फैलता है या नहीं.

Cancer Causes: कैंसर को लेकर फैल रही गलतफहमियां क्या-क्या हैं? जानिए ऑन्कोलॉजिस्ट से क्या कैंसर छूने, साथ रहने या देखभाल करने से फैलता है या नहीं.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
cancer causes

cancer causes Photograph: (SORA)

Cancer Causes: आज कैंसर को लेकर लोगों में पहले से ज्यादा जागरूकता जरूर बढ़ी है, लेकिन फिर भी कैंसर का नाम सुनते ही डर और घबराहट होना आम बात है. दुख की बात यह है कि इस डर की बड़ी वजह बीमारी से जुड़ी गलत जानकारी और अफवाहें हैं. कई लोग आज भी मानते हैं कि कैंसर किसी मरीज को छूने, उसके पास रहने या उसके साथ रहने से फैल सकता है. जबकि डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों और परिवार की चिंता समझ में आती है, लेकिन यह बातें सच नहीं हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

Advertisment

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आकाश हेल्थकेयर के ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट एवं HOD डॉ. परवीन जैन बताते हैं कि इस वर्ष भारत में कैंसर दिवस के मौके पर यह पाया गया कि कैंसर की बीमारी के होने से ज्यादा लोगों को उसके फैलने की गलतफहमियां हैं. अधिकांश लोगों को लगता है कि छूने, साथ रहने या आस-पास रहने से यह फैलता है जबकि ये सिर्फ मिथक है. कुछ आम मिथक जो लोगों में फैले हैं.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: लिवर-किडनी की बीमारियों में क्या पिएं? स्वामी रामदेव से जानिए

मिथक 1, कैंसर छूने या पास रहने से फैलता है?

यह सबसे आम गलतफहमी है कि कैंसर संक्रामक बीमारी होती है. डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो घबराए नहीं क्योंकि कैंसर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है. कैंसर छूने, गले मिलने, किस करने, साथ खाना खाने या एक ही टॉयलेट-बाथरूम का इस्तेमाल करने से नहीं फैलता है. यह कोई संक्रमण नहीं है, जो बैक्टीरिया या वायरस की तरह एक व्यक्ति से दूसरे में चला जाए. कैंसर तब होता है जब किसी व्यक्ति के अपने शरीर की कोशिकाएं बदल जाती हैं और बिना नियंत्रण के बढ़ने लगती हैं. 

मिथक 2, कैंसर मरीज की देखभाल करने वालों को भी कैंसर हो सकता है?

बिल्कुल नहीं, बहुत से परिवार और केयरगिवर यह सोचकर डरते हैं कि अगर वे मरीज के बहुत करीब रहेंगे या उनकी देखभाल करेंगे तो उन्हें भी कैंसर हो सकता है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, खाना खिलाना, नहलाना, कपड़े बदलवाना, घाव की ड्रेसिंग करना या मरीज के शरीर के फ्लूइड्स को संभालने से कैंसर नहीं फैलता है. यहां तक कि अगर कैंसर एडवांस स्टेज में हो, तब भी कैंसर सेल्स किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में जाकर जिंदा नहीं रह सकतीं और न ही बढ़ सकती हैं.  

मिथक 3, कैंसर इंफेक्शन की तरह फैलता है?

कैंसर को लेकर एक और बड़ी गलतफहमी यह है कि कुछ संक्रमण कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं. इसलिए, लोग मान लेते हैं कि कैंसर भी संक्रमण की तरह फैलता है. डॉक्टर का साफ कहना हैं कि कैंसर नहीं फैलता है लेकिन कुछ वायरस फैल सकते हैं, जो आगे चलकर कुछ लोगों में कैंसर के खतरा बढ़ा सकते हैं.

जैसे कि HPV यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस, जो सर्वाइकल कैंसर और कुछ गले के कैंसर से जुड़ा होता है. हेपेटाइटिस B और C, जो लिवर कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. ये वायरस शरीर में लंबे समय तक सूजन या सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और कई साल बाद कुछ लोगों में कैंसर का कारण बन सकते हैं.

क्या है Cancer बढ़ने का कारण?

डॉक्टर परवीन जैन के मुताबिक, धूम्रपान कैंसर का सबसे बड़ा कारण माना होता है. इसके अलावा, खराब खानपान, मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी, ज्यादा शराब और तेज धूप में लंबे समय तक रहना और बढ़ता प्रदूषण भी कैंसर के खतरा को बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें- World Epilepsy Day 2026: सिगरेट-शराब से बढ़ रहा है मिर्गी का खतरा! जानें हेल्थ एक्सपर्ट से इसके कारण और सलाह

breast cancer causes Cancer causes
Advertisment