/newsnation/media/media_files/2026/02/09/breast-cancer-2026-02-09-10-27-03.jpg)
breast cancer Photograph: (SORA)
Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर स्तनों में होने वाला एक प्रकार का कैंसर है. यह पूरी दुनिया में महिलाओं और पुरुषों, दोनों को प्रभावित करता है, मगर महिलाएं इससे ज्यादा प्रभावित होती हैं. हालांकि, इस कैंसर के होने के पहले से कई कारण हैं जैसे कि शराब-धूम्रपान का अत्यधिक सेवन करना, स्तनों में गांठ होना या फिर जेनेटिक कारण. मगर हाल ही में एक नई स्टडी में यह पाया गया है कि फलों और सब्जियों का जूस भी ब्रेस्ट कैंसर का कारण है. आइए इस बारे में जानते हैं.
क्या कहती है रिसर्च?
यह स्टडी Frontiers in Nutrition जर्नल में पब्लिश हुई है. इस अध्ययन के लिए UK की 86000 से ज्यादा महिलाओं पर स्टडी की गई और पाया गया कि रोजाना 1 गिलास फ्रूट जूस पीने से ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क 13% तक बढ़ जाता है. यह जूस करीब 250 ml होता है. दरअसल, जूस में फ्रूक्टोज होता है, जिस वजह से कैंसर होता है.
Cancer कैसे हो रहा है?
डेली मेल के अनुसार, रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने कहा है कि कई फल और सब्जियां ऐसी होती हैं जिनका रस निकालकर पीने से उनमें मौजूद फ्रूक्टोज शरीर में फैट और शुगर को बढ़ाता है. फ्रूक्टोज एक प्रकार की चीनी होती है, जिसका प्रभाव शरीर पर सकारात्मक नहीं होता है. फ्रूक्टोज मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ता है. इससे शरीर का हार्मोनल इंबैलेंस बढ़ जाता है. हार्मोनल इंबैलेंस से भी स्तनों में ट्यूमर बनने लगते हैं.
ये भी पढ़ें- भारत ने रचा इतिहास, दुनिया का पहला AI हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च, अब घर बैठे मरीज की होगी 24x7 निगरानी
क्या इससे बचा जा सकता है?
Breast Cancer से बचाव के लिए डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इसके जोखिम को 10% तक कम किया जा सकता है. रिसर्च के मुताबिक, यदि ताजे फलों और सब्जियों का सेवन किया जाए तो उससे फ्रूक्टोज का असर कम होगा. इससे हमारे शरीर को कम कैलोरी मिलती है और कैंसर का जोखिम कम होता है. साथ ही डॉक्टरों का मानना है कि साबुत फलों को खाने से शरीर को फाइबर मिलता है, जो गट फ्रेंडली है. कई फल शरीर में सूजन को कम करते हैं.
ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण। Breast Cancer Symptoms
- स्तनों में गांठ बनना.
- स्तनों की त्वचा में बदलाव होगा.
- निप्पल का रंग बदलना.
- निप्पल में से खून या सफेद रिसाव होना.
- स्तनों के आकार में बदलाव होना.
- स्तनों में लगातार दर्द होना.
ये भी पढ़ें- Holi Special Train: रेलवे की बड़ी सौगात, होली के मौके पर 285 स्पेशल ट्रेनों के साथ ऐसे पाएं आसानी से कंफर्म टिकट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us