Holi Special Train: रेलवे की बड़ी सौगात, होली के मौके पर 285 स्पेशल ट्रेनों के साथ ऐसे पाएं आसानी से कंफर्म टिकट

Holi Special Trains: होली पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी राहत मिली है. भारतीय रेलवे ने होली पर करीब 285 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. जानिए किन रूट्स पर मिलेगी सुविधा और कंफर्म टिकट पाने के आसान टिप्स.

Holi Special Trains: होली पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी राहत मिली है. भारतीय रेलवे ने होली पर करीब 285 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. जानिए किन रूट्स पर मिलेगी सुविधा और कंफर्म टिकट पाने के आसान टिप्स.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Holi Special Trains

Holi Special Trains

Holi Special Train: हर साल होली के आसपास लाखों लोग अपने घरों की ओर रवाना होते हैं. कोई दिल्ली से पटना जाता है तो कई मुबंई से वाराणसी. अधिकतर यात्री बजट के कारण ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ हो जाती है. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार यात्रियों को बड़ी राहत दी है. होली के मौके पर करीब 285 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. चलिए आपको बताते हैं कन्फर्म टिकट पाने के आसान तरीके क्या हैं. 

Advertisment

क्यों जरूरी पड़ीं होली स्पेशल ट्रेनें?

होली के समय नौकरी और पढ़ाई से छुट्टी लेकर लोग घर जाते हैं. सीटें जल्दी भर जाती है. कई बार भीड़ की वजह से परेशानी और हादसे भी हो जाते हैं. इन्हीं समस्याओं को कम करने के लिए रेलवे हर साल स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इस बार संख्या ज्यादा रखी गई है ताकि यात्रियों को सहूलियत मिल सके.

किन रूट्स पर मिलेंगी स्पेशल ट्रेनें?

रेलवे ने उन रूट्स को प्राथमिकता दी है, जहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. इनमें शामिल हैं दिल्ली से पटना, दिल्ली से लखनऊ, मुंबई से वाराणसी, कोलकाता से पटना, यूपी और बिहार के प्रमुख रूट्स. इन रास्तों पर यात्रा करना अब पहले से आसान हो जाएगा.

कंफर्म टिकट पाने के आसान तरीके

IRCTC पर जैसे ही स्पेशल ट्रेन दिखे, तुरंत टिकट बुक करें.
आखिरी समय का इंतजार न करें.
जनरल कोटा में सीट न मिले तो Tatkal टिकट की कोशिश करें.
एक ही तारीख पर अटके न रहें. पास की तारीख और समय भी चेक करें.
नजदीकी स्टेशनों से टिकट देखने पर भी सीट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.
बुकिंग से पहले यात्री की डिटेल और पेमेंट ऑप्शन सेव रखें. इससे समय बचेगा.

यात्रियों के लिए बड़ी राहत

रेलवे के इस कदम से होली पर सफर करने वालों को काफी राहत मिलेगी. भीड़ कम होगी और सफर सुरक्षित रहेगा. अगर आप भी होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से प्लान बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: भारत ने रचा इतिहास, दुनिया का पहला AI हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च, अब घर बैठे मरीज की होगी 24x7 निगरानी

Holi 2026 holi
Advertisment