Acharya Balkrishna Health Tips: उषा पान क्या है? आचार्य बालकृष्ण ने क्यों दी रोजाना इसे करने की सलाह, जानिए

Acharya Balkrishna Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी डेली लाइफस्टास में कुछ हेल्दी आदतों को शामिल करना चाहिए. आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में उषा पान करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Acharya Balkrishna Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी डेली लाइफस्टास में कुछ हेल्दी आदतों को शामिल करना चाहिए. आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में उषा पान करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
acharya balkrishna health tips

acharya balkrishna health tips

Acharya Balkrishna Health Tips: आयुर्वेद में सुबह की दिनचर्या का विशेष महत्व बताया गया है. इसी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा होता है 'उषा पान'. उषा पान का अर्थ होता है कि सुबह सूर्योदय से पहले या तुरंत बाद खाली पेट पानी पीना. पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण सभी को उषा पान अपनाने की सलाह दे रहे हैं. उनका मानना है कि यह सरल आदत शरीर को अंदर से शुद्ध करने और कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकती है. आइए जानते हैं उषा पान के बारे में विस्तार से.

Advertisment

क्या है उषा पान?

उषा का मतलब होता है भोर या सुबह का समय और पान का अर्थ है होता पीना. यानी सुबह उठते ही बिना कुछ खाए-पिएं 1 से 2 गिलास सामान्य या गुनगुना पानी पीना. आयुर्वेद के अनुसार, रातभर शरीर में जमा हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए यह प्रक्रिया सबसे अच्छी होती है.

आचार्य बालकृष्ण ने क्या सलाह दी?

आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नियमित रूप से उषा पान करने की सलाह दी है. वे कहते हैं सुबह उठकर पेशाब करने के बाद 1-2 गिलास पानी बासी मुंह पीना चाहिए. ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है. उनके अनुसार, सुबह पानी पीने से आंतों की सफाई होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. उषा पान करने से सिरदर्द कम होता है और एसिड रिफलक्स की परेशानी से छुटकारा मिलता है. 

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये बीज, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे

वे बताते हैं कि जो लोग एसिडिटी, गैस या मोटापे से परेशान हैं, उन्हें रोजाना उषा पान करना चाहिए. सुबह बासी मुंह पानी पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित होती है. आंखों की समस्या दूर होती है और मोटापा कम करने में सहायता मिलती है.

उषा पान के फायदे

  • कब्ज और अपच से राहत.
  • शरीर से टॉक्सिन्स रिलीज होते हैं.
  • वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है.
  • त्वचा और बालों के लिए लाभकारी.
  • किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाएं.

कैसे करें उषा पान?

सुबह उठते ही सबसे पहले पेशाब त्याग करें. इसके बाद बैठकर धीरे-धीरे पानी पिएं. एकदम खड़े होकर या बहुत तेजी से पानी पीना सही नहीं माना जाता है. कोशिश करें कि पानी तांबे के बर्तन में रातभर रखा हुआ हो, क्योंकि आयुर्वेद में इसे भी लाभकारी बताया गया है. पानी आपको बासी मुंह ही पीना है.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: रोजाना खाएं लौकी, कम हो जाएगा कोलेस्ट्रॉल, दिल रहेगा मजबूत

Acharya Balkrishna Health Tips
Advertisment