Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये बीज, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे

Acharya Balkrishna Health Tips: क्या आपका शरीर शारीरिक दुर्बलता का शिकार हो गया है? अगर हां, तो आचार्य बालकृष्ण से इस नुस्खे को अपना सकते हैं. जानिए इस बारे में विस्तार से.

Acharya Balkrishna Health Tips: क्या आपका शरीर शारीरिक दुर्बलता का शिकार हो गया है? अगर हां, तो आचार्य बालकृष्ण से इस नुस्खे को अपना सकते हैं. जानिए इस बारे में विस्तार से.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
acharya balkrishna health tips

acharya balkrishna health tips Photograph: (freepik)

Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी का मतलब है कि आपका शरीर ऐसी स्थिति में पहुंच गया है कि अब उसमें कुछ भी करने की ऊर्जा नहीं बाकी है. आपका शरीर हर समय थका हुआ रहता है और आप कितना भी आराम कर लें या कितना भी सो ले. आप हमेशा थके हुए रहते हैं और लो एनर्जी फील करते हैं. ऐसे में अगर आप भी कमजोरी का शिकार हो गए है तो पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण के आसान से नुस्खे से अपनी शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं. उन्होंने एक बीज के बारे में बताया है जिसे खाने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है. 

Advertisment

बेजान शरीर में जान फूंक देगा यह नुस्खा

आपके कमजोर शरीर को ताकत देने के लिए आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि आपको चिरौंजी के बीजों का सेवन करना चाहिए. ये बीज इतने फायदेमंद होते हैं कि कुछ ही दिनों में आपका शरीर मजबूत और फूर्ती से भर जाएगा. प्रतिदिन 100 ग्राम चिरौंजी के बीज को आप पीसकर गर्म दूध में मिलाकर लेते हैं तो शरीर बलिष्ठ होता है. आप रोगों से दूर रहते हैं.

 

कमजोर शरीर के लक्षण

  • शरीर कमजोर होने पर आप हमेशा थकान महसूस करेंगे.
  • चक्कर आना या हमेशा सिर घूमना.
  • ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होना.
  • मसल्स में दर्द रहना.
  • सिर में दर्द रहना.
  • स्किन का पीला रंग.
  • भूख में कमी.

कमजोरी दूर करने के कुछ अन्य उपाय

  1. दूध पिएं.
  2. भीगे बादामों का सेवन करें.
  3. प्रतिदिन 1 आंवला खाएं.
  4. मुलेठी खाएं
  5. रोजाना अंडों का सेवन करें.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: रूसी से हैं परेशान? आचार्च बालकृष्ण ने बताया नीम का आसान उपाय

Acharya Balkrishna Health Tips
Advertisment