Acharya Balkrishna Health Tips: रोजाना खाएं लौकी, कम हो जाएगा कोलेस्ट्रॉल, दिल रहेगा मजबूत

Acharya Balkrishna Health Tips: लौकी एक आम सब्जी है जिसे लोग थोड़ा कम खाना पसंद करते हैं. मगर क्या आपको पता है इसे खाने से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है. आइए जानते हैं लौकी खाने के फायदे आचार्य बालकृष्ण से.

Acharya Balkrishna Health Tips: लौकी एक आम सब्जी है जिसे लोग थोड़ा कम खाना पसंद करते हैं. मगर क्या आपको पता है इसे खाने से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है. आइए जानते हैं लौकी खाने के फायदे आचार्य बालकृष्ण से.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
lauki juice benefits

lauki juice benefits Photograph: (SORA)

Acharya Balkrishna Health Tips: पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने लौकी खाने की सलाह दी है क्योंकि ये हमारे शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस सामान्य सी सब्जी को पौष्टिक और न्यूट्रिएंट से भरपूर बताया है. उनका कहना है कि इस सब्जी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन्स हैं. लौकी में कोलेस्ट्रॉल घटाने वाले घटक पाए जाते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे.

Advertisment

दिल को मजबूत करें लौकी

आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि लौकी खाने से Cholesterol कम होता है. इस सब्जी के सेवन से दिल मजबूत होता है और प्लाक नहीं जमता है. लौकी खाने से हृदय संबंधी रोगों से बचा जा सकता है. ये धड़कनों को भी संतुलित करते हैं. अगर रोजाना खाली पेट लौकी का जूस पिया जाए तो बीपी नियंत्रित रहता है. नसों की ब्लॉकेज कम करने के लिए इसका सेवन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये बीज, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे

लौकी जूस पीने के अन्य फायदे

लौकी का जूस पीने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है. इसका जूस पीने से हार्ट की ब्लॉकेज और सूजन कम होती है. लौकी का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है. लौकी के रस के नियमित सेवन से वेट लॉस किया जा सकता है. लौकी के जूस में पुदीना डालकर पीने से बैली फैट कम होता है. लौकी का जूस हमारे शरीर को हाइड्रेट करता है.

लौकी का जूस कैसे बनाएं?

इसका जूस बनाने के लिए आपको ताजी और कच्ची लौकी लेनी है. इसका छिलका उतारें और छोटे टुकड़ों में सब्जी को काट लें. इसके बाद लौकी को मिक्सर में डालकर पीस लें. इसमें आपको पानी मिलाने की जरूरत नहीं है क्योंकि लौकी में पर्याप्त पानी होता है. इसके बाद रस को छान लें. इसमें सेंधा नमक मिलाकर पिएं. आप पुदीने के पत्ते और धनिये के पत्ते डालकर भी जूस तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: कैंसर की बीमारी के लिए रामबाण है ये पतंजलि आयुर्वेदिक सिरप, आचार्य बालकृष्ण से जानें इसके फायदे

lauki juice benefits Acharya Balkrishna Health Tips
Advertisment