/newsnation/media/media_files/2026/02/09/acharya-balkrishna-health-tips-2026-02-09-11-03-14.jpg)
acharya balkrishna health tips Photograph: (acharya balkrishna health tips)
Acharya Balkrishna Health Tips: केले के बारे में जब भी सोचते हैं तो हमेशा मन में पके हुए मीठे-मीठे और पीले रंग के केलों का ख्याल आता है. मगर क्या आपको पता है इस मीठे केले से भी फायदेमंद कच्चा केला होता है? जी हां, निसंदेह पका हुआ केला शरीर को कई प्रकार के न्यूट्रिएंट देता है लेकिन कच्चा केला भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण ने इस बारे में क्या बताया है, जानिए.
कच्चे केले क्या होते हैं?
कच्चे केले हरे रंग के होते हैं. इन केलों में पके हुए केलों की तुलना में कम स्टार्च और मीठापन होता है. इनका स्वाद तेज कसैला होता है. हालांकि, पकाकर खाने पर यह बेहद स्वादिष्ट और मुलायम लगते हैं. कच्चे केले की महक भी पके केले की तुलना में कम होती है. यह केले फाइबर से भरपूर होते हैं.
आचार्य बालकृष्ण ने क्यों दी कच्चा केला खाने की सलाह?
दरअसल, हाल ही में पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण ने पोस्ट शेयर कर बताया कि कच्चे केले में विटामिन और अलग-अलग प्रकार के खनिज होते हैं. इनके सेवन से शरीर को कई रोगों से मुक्ति मिलती है. दस्त और पेचिश में इसे खाना बहुत लाभदायक है. साथ ही कच्चे केले की सब्जी बहुत ही कम तेल से बन जाती है.
कच्चे केले खाने के 5 बड़े फायदे
1.आंतों का स्वस्थ रखें- कच्चे केले में स्टार्च मौजूद होता है, जो एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है. इससे हमारी आंतों को गुड बैक्टीरिया मिलते हैं. ये बैक्टीरिया शरीर के लिए जरूरी होते हैं और पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं.
2.वजन घटाएं- कच्चे केले को आप डाइटिंग के लिए भी खा सकते हैं. इस केले में मौजूद फाइबर और रेजिस्टेंट स्टार्च पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं, जिससे आपको ओवर ईटिंग नहीं करनी पड़ती है. ये मेटाबॉलिज्म को भी एक्टिव रखता है.
3.ब्लड शुगर कंट्रोल करें- जी हां, एक तरफ जहां पका केला खाने से शुगर लेवल बढ़ जाता था वहीं कच्चे केले हमारे शरीर में बढ़े हुए शुगर को नियंत्रित कर सकता है. इन्हें नियमित खाने से इंसुलिन बैलेंस होता है और इसका स्तर नियंत्रित होता है.
4.पाचन शक्ति को बढ़ाएं- कच्चा केला पाचन शक्ति को बढ़ाता है. दस्त, पेचिश, पेट में सूजन और कब्ज की शिकायत रहने पर कच्चा केला नियमित रूप से खाना चाहिए. ये पेट में जमा गंदगी को भी साफ करता है.
5.हड्डियों को मजबूत करें- कच्चे केले में मैग्नीशियम होता है, जो शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाता है. इससे बोन डेंसिटी भी बढ़ती है. कच्चे केले के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने और बुढ़ापे में हड्डियों के दर्द से बचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: लिवर-किडनी की बीमारियों में क्या पिएं? स्वामी रामदेव से जानिए
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us