हरदीप पुरी ने भारत की ऊर्जा क्षमताओं को उन्नत बनाने के लिए नॉर्वे के नॉर्दर्न लाइट्स सीओ2 टर्मिनल का दौरा किया
बिहार में SIR की रफ्तार तेज, 2.88 करोड़ नामांकन फॉर्म जमा, एक दिन में रिकॉर्ड 1.18 करोड़
'जो काम बाला साहेब नहीं कर पाए, वह देवेंद्र फडणवीस ने किया', ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर बोले आनंद दुबे
मतदान मौलिक अधिकार, कोई हड़प नहीं सकता : मंगनी लाल मंडल
ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, 5वें नंबर पर पहुंचे वियान मुल्डर
SA vs ZIM: 367 रनों की नाबाद पारी खेल वियान मुल्डर ने टेस्ट में बनाएं 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले कप्तान
ओडिशा : कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने भाजपा आईटी सेल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
नीना गुप्ता ने सुनाया 'कोल्हापुरी चप्पल' वाला किस्सा, 'जब दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे लेकर आए तोहफा'
क्या आप भी गलत तरीक से धोते हैं हाथ, तो जानिए हाथ धोने का सही तरीका

जैसे लोगों के सिग्नेचर और नेचर नहीं बदलते, ठीक वैसे ही कांग्रेस भी नहीं बदली : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

जैसे लोगों के सिग्नेचर और नेचर नहीं बदलते, ठीक वैसे ही कांग्रेस भी नहीं बदली : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

जैसे लोगों के सिग्नेचर और नेचर नहीं बदलते, ठीक वैसे ही कांग्रेस भी नहीं बदली : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

author-image
IANS
New Update
Deputy CM Vijay Sinha

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

पटना, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बुधवार को आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि जिस तरह किसी भी व्यक्ति का सिग्नेचर और नेचर कभी नहीं बदलता, ठीक उसी तरह कांग्रेस का नेचर भी अभी तक नहीं बदला है। आज भी बड़ी संख्या में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। मौजूदा समय में ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के समय में संविधान को ही खत्म कर दिया था। कांग्रेस ने कभी-भी संविधान की गरिमा नहीं रखी और अगर ऐसे लोगों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी यह कह रहे हैं कि ये लोग कभी नहीं बदलने वाले हैं, तो मुझे लगता है कि हमें उनकी बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। निश्चित तौर पर ऐसे लोग कभी नहीं बदलते हैं। मैं कहूंगा कि देश के लोगों को इनसे सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना इन लोगों की मानसिकता बन चुकी है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। एक स्वस्थ लोकतंत्र में ऐसे राजनीतिक दलों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के बारे में जानना हमारे लिए जरूरी हो जाता है। इसके अलावा, हमें आने वाली पीढ़ी को भी इसके बारे में बताना होगा, ताकि उन्हें यह पता चले कि किस तरह से कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। अगर ऐसी स्थिति में वे संविधान की बात करेंगे, तो इससे ज्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है। इन लोगों ने एक बार नहीं, कई बार यह साबित करके दिखाया है कि इनका लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है।

इसके अलावा, उन्होंने चुनाव आयोग की तरफ से घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन के कदम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने यह बहुत ही अच्छा कदम उठाया है, जिसकी हम सभी को तारीफ करनी चाहिए। साथ ही यह लोकतंत्र के लिए भी अच्छा कदम है।

--आईएएनएस

एसएचके/एकेजे

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment