logo-image

योगी आदित्यनाथ ने बांटा काम, खुद संभालेंगे गृह और सूचना, केशव मौर्य PWD, दिनेश शर्मा संसदीय कार्य, चेतन को मिला खेल मंत्रालय

केशव प्रसाद मौर्य को लोकनिर्माण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं राज्य के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है।

Updated on: 23 Mar 2017, 09:51 AM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से सलाह मश्विरा कर विभागों का बंटवारा कर दिया।

गृह मंत्रालय सीएम आदित्यनाथ के पास रहेगा। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है। दूसरे उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को संसदीय कार्य और उच्च शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान खेल मंत्रालय संभालेंगे। वहीं कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी को माध्यमिक शिक्षा विभाग दिया गया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह को हेल्थ मंत्रालय दिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके पिता की सलाह- मुस्लिम महिलाओं ने भी किया वोट, इसलिए सभी धर्मों को साथ लेकर चलें

विधानसभा चुनाव से पहले विवादित बयान देकर फंसे दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को महिला कल्याण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः योगी आदित्यनाथ का फरमान, यूपी के बूचड़खाने होंगे बंद, गौ तस्करी पर लगेगा प्रतिबंध

कैबिनेट मंत्रियों में किसको क्या मिला ?

  • सूर्य प्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान
  • सुरेश खन्ना को संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास
  • स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
  • सतीश महाना को औद्योगिक विकास
  • राजेश अग्रवाल को वित्त
  • रीता बहुगुणा जोशी को महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन
  • दारा सिंह चैहान को वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान
  • धरमपाल सिंह को सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक)
  • एसपी सिंह बघेल को पशुधन, लघु सिंचाई, मत्स्य
  • सत्यदेव पचैरी को खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन
  • रमापति शास्त्री को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
  • जय प्रकाश सिंह को आबकारी, मद्यनिषेध
  • ओम प्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास
  • बृृजेश पाठक को विधि एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन
  • लक्ष्मी नारायण चैधरी को दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति, अल्प संख्यक कल्याण
  • चेतन चैहान को खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास
  • श्रीकांत शर्मा को ऊर्जा
  • राजेन्द्र प्रताप सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
  • सिद्धार्थ नाथ सिंह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
  • मुकुट बिहरी वर्मा को सहकारिता
  • आशुतोष टण्डन को प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा
  • नंद कुमार नंदी को स्टाम्प और न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में किसको क्या मिला ?

  • अनुपमा जैसवाल को बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व (एमओएस), वित्त (एमओएस)
  • सुरेश राणा को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास
  • उपेन्द्र तिवारी को जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, सहकारिता
  • डाॅ महेन्द्र सिंह को ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
  • स्वतंत्रदेव सिंह को परिवहन, प्रोटोकला, ऊर्जा
  • भूपेन्द्र सिंह चैधरी को पंचायती राज, लोक निर्माण
  • धरम सिंह सैनी को आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
  • अनिल राजभर को सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा
  • स्वाति सिंह को एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण

राज्यमंत्री में किसको क्या मिला ?

  • गुलाबो देवी को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
  •  जय प्रकाश निषाद को पशुधन एवं मत्स्य, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि
  • अर्चना पाण्डेय को खनन, आबकारी, मद्यनिषेध
  • जय कुमार सिंह जैकी को कारागार, लोक सेवा प्रबंधन
  • अतुल गर्ग को खाद्य-रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
  • रणवेन्द्र प्रताप सिंह को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान
  • नीलकंठ तिवारी को विधि-न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण
  • मोहसिन रजा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज
  • गिरीश यादव को नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
  • बलदेव ओलाख को अल्पसंख्यक कल्याण, सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक)
  • मन्नु कोरी को श्रम सेवा योजना
  • संदीप सिंह को बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा
  • सुरेश पासी को आवास, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है।

 

अंग्रेजी में यहाँ पढ़े: CM Yogi Adityanath allots UP Cabinet portfolios