वंदे मातरम नहीं गाने वाला देशद्रोही नहीं, यह पसंद की बात है: मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वंदे मातरम गाना पसंद की बात है। जो लोग इसे नहीं गाते हैं या गाने से इनकार करते हैं तो उन्हें देशद्रोही नहीं करार दिया जा सकता है।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वंदे मातरम गाना पसंद की बात है। जो लोग इसे नहीं गाते हैं या गाने से इनकार करते हैं तो उन्हें देशद्रोही नहीं करार दिया जा सकता है।
संसदीय मामलों और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नकवी ने कहा, 'वंदे मातरम गाना या नहीं गाना पूरी तरह स पसंद का मामला है, जिन्हें अच्छा लगता है गाएं, जिन्हें अच्छा नहीं लगता न गाएं। इसके नहीं गाने से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता है।'
वहीं नकवी ने यह भी कहा कि अगर कोई जानबूझकर राष्ट्रगीत का विरोध करता है तो वह गलत है और यह बात देश हित में नहीं है।
और पढ़ें: नीतीश कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज हुए मांझी, कहा- कमजोर को सताया गया
बता दें कि नकवी का यह बयान शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में राष्ट्रगीत पर हुए बवाल के बाद सामने आया है। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी का जोरदार विरोध किया था।
दरअसल विधानसभा में राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में वंदे मातरम के गायन को आवश्यक बनाने की मांग की जा रही थी। इस मांग के बाद अबु आजमी ने इसका जमकर विरोध किया था। आजम ने कहा था कि अगर उन्हें देश से बाहर भी फेंक दिया जाता है तो भी वह वंदे मातरम नहीं गाएंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Mulank 6 Numerology 2024: इस मूलांक वालों को मई में मिलेगी तरक्की लेकिन कार्यस्थल पर बढ़ेंगे विवाद
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात