नीतीश कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज हुए मांझी, कहा- कमजोर को सताया गया
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के कारण हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी नाराज हो गए हैं।
नई दिल्ली:
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के कारण हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी नाराज हो गए हैं। मंत्रीमंडल न मिलने से नाराज उन्होंने कहा कि हमें कमजोर समझ कर सताया गया। उन्होंने कहा कि लोजपा के खाते में एक मंत्री पद दिया गया लेकिन हमें एक भी नहीं।
मांझी ने आगे कहा कि जो पहलवान है उसको घी, दूध, मलाई दिया जा रहा है लेकिन जो कमजोर है, उसे कुछ भी नहीं दिया गया। आखिर एक ही गठबंधन में दो पार्टियों के साथ अलग-अलग रवैया क्यों अपनाया जा रहा है।
मांझी नीतीश सरकार के उस फैसले से नाराज बताए जा रहे हैं जिसमें लोजपा कोटे से पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाया गया है। पशुपति फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं है।
इसे भी पढ़ेंः नीतीश की एनडीए कैबिनेट- 26 मंत्रियों में BJP कोटे से 11, सुशील मोदी को मिला वित्त मंत्रालय
इसी के तर्ज पर मांझी ने भी अपनी पार्टी से तीन लोगों के नाम की सूचि भेजा था लेकिन बात नहीं बन पाई। अपनी नारजगी मांझी ने एनडीए के केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंचा दी है।
नीतीश की कैबिनेट में बीजेपी के अलवा एनडीए के घटक दल रालोसपा, हम और लोजपा को भी जगह देने पर सहमति बन थी। तीनों पार्टियों के कोटे से एक-एक मंत्री बनाया जाना था। सदन में लोजपा व रालोसपा के दो-दो एवं हम के एक सदस्य हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी