राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में की नये राज्यपाल की नियुक्ति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को तमिलनाडु के नए राज्यपाल के रूप में बनवारीलाल पुरोहित को नियुक्त किया।
highlights
- रामनाथ कोविंद ने पांच राज्यों में की नये राज्यपाल की नियुक्ति
- सत्यपाल मलिक को बिहार का तो बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया
नई दिल्ली:
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को बिहार, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में नये राज्यपाल की नियुक्ति की। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी नए उप-राज्यपाल को नियुक्त किया गया है।
सत्यपाल मलिक को बिहार का तो बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया। आपको बता दें कि अब तक तमिलनाडु का अतिरिक्त कार्यभार विद्यासागर राव के पास था। बनवारीलाल पुरोहित अभी तक असम के गवर्नर थे।
1984 और 1989 में पुरोहित नागपुर-कमप्ती सीट से लोकसभा के लिए चुने गए और रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति का सदस्य बने।
सत्यपाल मलिक 1998 में सबसे पहले अलीगढ़ से चुनकर संसद पहुंचे। 20 फरवरी 2004 को मलिक भाजपा में शामिल हुए, जहां उन्होंने उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
यह भी पढ़ें: चीनी राजनयिक का बयान, भारत-चीन को मिलकर नए रिश्तों की शुरुआत करनी चाहिए
इनके अलावा राष्ट्रपति कोविंद ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में रिटायर्ड ब्रिगे. डॉ. बी. डी. मिश्रा, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और मेघालय के गवर्नर के रूप में गंगा प्रसाद को नियुक्त किया है।
रामनाथ कोविंद ने जगदीश मुखी के स्थान पर रिटायर्ड एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में नियुक्त किया। एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के 21वें नौसेनाध्यक्ष रह चुके हैं।
वह 31 अगस्त 2012 से 26 फरवरी 2014 तक इस पद पर रहे। इसी के साथ वह भारतीय नौसेना के 19वें भारतीय कमांडर भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: PoK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें