द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा- भारत ने इतिहास रचा

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने तीसरे राउंड की मतगणना में ही 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट प्राप्त कर दिया है. देशभर में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जश्न का माहौल है.

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने तीसरे राउंड की मतगणना में ही 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट प्राप्त कर दिया है. देशभर में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जश्न का माहौल है.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
PM Modi

PM नरेंद्र मोदी( Photo Credit : फाइल फोटो)

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने तीसरे राउंड की मतगणना में ही 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट प्राप्त कर दिया है. देशभर में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जश्न का माहौल है. सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष पार्टिंयों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने इतिहास रचा है. आदिवासी समुदाय की बेटी देश की राष्ट्रपति चुनी गईं. द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष से भरा रहा. मुर्मू का जीवन भारतीयों को प्रेरित करता है. वे वंचित, दलित, शोषित के लिए आशा की किरण हैं.

Advertisment

यह भी पढ़ें : नोएडा में खुला मैडम तुसाद म्यूजियम, अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स का कर सकेंगे दीदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे. राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दोनों ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट भी किए हैं. उन्होंने लिखा कि भारत लिपियों का इतिहास. ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक दूरदराज के हिस्से में जन्मीं आदिवासी समुदाय से आने वाली भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है. इस उपलब्धि पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई.

यह भी पढ़ें : चीन की आक्रामकता पर MEA का बयान, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू से उनके घर पर मुलाकात की और उन्हें बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूं. यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है.

गृह मंत्री ने आगे कहा कि द्रौपदी मुर्मू जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है. इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है.

शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में NDA के सहयोगियों, अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातीय गौरव श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने पर आभार व्यक्त करता हूं. मुझे विश्वास है कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू जी का कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा.

यह भी पढ़ें : राष्ट्र्पति चुनावः NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जीतीं, 25 को लेंगी शपथ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट में लिखा कि अंत्योदय का लक्ष्य लेकर सामाजिक परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण में रत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना दर्शाता है कि भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण हेतु संकल्पबद्ध हैं. 

नड्डा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि द्रौपदी मुर्मू को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई. जनजातीय समाज की महिला का राष्ट्रपति पद तक पहुंचना, देश के लिए स्वर्णिम क्षण हैं, मुझे विश्वास है कि आपके प्रशासनिक व सामाजिक कार्यो की दक्षता व अनुभव से राष्ट्र को अप्रतिम लाभ मिलेगा.

President Election Yashwant Sinha droupadi-murmu amit shah JP Nadda PM Narendra Modi
Advertisment