दिल्ली पुलिस ने मूर्तियों के आस-पास बढ़ाई सुरक्षा
देश के अलग अलग राज्यों में मूर्ति गिराए जाने की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है।
नई दिल्ली:
देश के अलग अलग राज्यों में मूर्ति गिराए जाने की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। दिल्ली पुलिस ने मूर्तियों की सुरक्षा को देखते हुए उनके आस-पास जवान तैनात कर दिए हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मूर्ति तोड़ने की घटनाओं को संज्ञान में लिया है। इस तरह की किसी भी घटना न हो इसके लिए पुलिस नजर बनाए हुए है।
हालांकि उन्होंने जोड़ा कि इस तरह की घटना को लेकर हमे कोई जानकारी नहीं मिली है। सतर्कता बरतते हुए हमने इस तरह का कदम उठाया गया है। जिससे किसी भी तरह की अप्रीय घटना को रोका जा सके।
बता दें कि कोलकाता के कालीघाट में भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को तोड़ा गया है और मूर्ति के मुंह पर स्याही भी पोत दी गई थी। पुलिस ने इस मामल में अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया था।
पश्चिम बंगाल के बीजेपी के महासचिव सयांतन बसु ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने जो लोग इस घटना में दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
इसे भी पढ़ेंः मूर्ति तोड़ने की घटनाओं पर पीएम मोदी ने जताई नाराजगी, गृह मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट
वहीं दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया कॉलेज स्क्वायर में कथित रुप से बीजेपी समर्थकों द्वारा लेनिन की मूर्ति को गिराने का मामला समाने आया था।
जबकि तमिलनाडु के वेल्लोर में ई वी रामास्वामी की मूर्ति को तोड़ने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ई वी रामास्वामी को 'पेरियार' के नाम से जाना जाता है।
मूर्ति तोड़ने की लगातार आ रही खबरों के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की थी। इस मामल में पीएम मोदी ने गृहमंत्रालय से जवाब मांगा था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?