logo-image
लोकसभा चुनाव

अप्सरा रेड्डी महिला कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (एआईएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव पद पर जानी मानी ट्रांसजेडर पत्रकार और कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी को नियुक्त किया है.

Updated on: 08 Jan 2019, 07:40 PM

नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (एआईएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव पद पर जानी मानी ट्रांसजेडर पत्रकार और कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी को नियुक्त किया है. राहुल गांधी के इस कदम को काफी सराहा जा रहा है. कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अप्सरा रेड्डी को महिला कांग्रेस के पहले ट्रांसजेडर राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया.'

इससे पहले रेड्डी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कडगम (AIADMK) की प्रवक्ता थीं और वह 2016 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी रह चुकी हैं.