/newsnation/media/media_files/2024/12/29/OaTSjI6ducOpVLHrix8P.jpg)
यमुना में विसर्जित हुईं पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां Photograph: (ANI)
Manmohan Singh News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को रविवार को यमुना में विसर्जित कर दिया गया. इससे पहले शनिवार को दिल्ली निगमबोध घाट पर उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया. जबकि रविवार को गुरुद्वारा मजनूं का टीला के पास यमुना घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थि विसर्जन की रस्में निभाई गईं.
गुरुवार रात हुआ था पूर्व पीएम का निधन
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात दिल्ली स्थित एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया. शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. जहां उनकी बेटी ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी.
ये भी पढ़ें: Big News: नए साल की खुशियां हुई दोगुनी, करोड़ों लोगों को घर बैठे मिलेंगे हर माह 4000 रुपए! खुशियों का माहौल
#WATCH | Delhi: Rituals for the 'Asthi Visarjan' of former Prime Minister Manmohan Singh performed at Yamuna Ghat near Gurdwara Majnu Ka Tilla.
— ANI (@ANI) December 29, 2024
The last rites of #DrManmohanSingh were performed with full state honours yesterday at Nigam Bodh Ghat. pic.twitter.com/YvpgqYTdRz
अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये दिग्गज
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता निगमबोध घाट पर उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया विमान हादसे में सभी 179 यात्रियों की मौत, अब तक 120 शव बरामद
कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुई थी अंतिम यात्रा
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा से पहले कुछ देर के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया. जहां तमाम राजनेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई. इससे पहले डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारी कांग्रेस मुख्यालय लाए.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 18 ओवर में 1 विकेट नहीं ले पाए भारतीय गेंदबाज, ऑस्ट्रेलिया ने बना ली 333 रन की बढ़त
देश में एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र ने देश में एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. दौरान देशभर में तिरंगा झुका रहेगा. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था, "आज डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी, डॉ मनमोहन सिंह की विनम्रता, मार्गदर्शन और देश के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में सदा जीवित रहेंगे."