Indigo Crisis: सामने आ गई तारीख, जानें इंडिगो के यात्रियों को कब मिलेगा मुआवजा; एयरलाइन पर 376 करोड़ का बोझ

Indigo Crisis: इंडिगो के यात्रियों को मुआवाजा कब मिलेगा, ये तारीख अब सामने आ गई है. एयरलाइन पर 376 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. पढ़ें पूरी खबर....

Indigo Crisis: इंडिगो के यात्रियों को मुआवाजा कब मिलेगा, ये तारीख अब सामने आ गई है. एयरलाइन पर 376 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. पढ़ें पूरी खबर....

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
indigo

Indigo

इंडिगो 26 दिसंबर से यात्रियों को मुआवाजा देना शुरू करेगी. 2 से 10 दिसंबर के बीच, इंडिगो ने 5 हजार से अधिक फ्लाइट्स को कैंसिल किया था. साथ ही इंडिगो की कई फ्लाइट्स भी बहुत अधिक हुई थी. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी की फ्लाइट्स कैंसिल और लेट होने की वजह से लाखों यात्री परेशान हो गए थे. मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सख्ती दिखाई और इंडिगो को मुआवजा देने का निर्देश दिया. इंडिगो मंत्रालय के आदेश के बाद अब यात्रियों को मुआवजा देगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 3.8 लाख प्रभावित यात्रियों को इंडिगो 376 करोड़ का मुआवजा देगा. 

Advertisment

एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को ट्रैवल वाउचर देगी इंडिगो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने इंडिगो को शुक्रवार को तीन, चार और पांच सितंबर को प्रभावित यात्रियों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था. इंडिगो ने इसके बाद कहा कि वह 3 से पांच दिसंबर के बीच एयरपोर्ट पर फंसे प्रभावित ग्राहकों को 10 हजार रुपये का ट्रैवल वाउचर देगा. इसी के साथ इंडिगो को सरकारी नियमों के अनुसार, प्रभावित व्यक्ति को पांच हजार रुपये से लेकर 10 हजार तक का मुआवजा देना होगा. 

इंडिगो की ये खबर भी पढ़ें- Indigo Airlines Crisis: इंडिगो एयरलाइन्स की 10 प्रतिशत उड़ानों में कटौती, उड्डयन मंत्रालय का कड़ा आदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने इंडिगो की वेबसाइट से टिकट बुक किया था, उन्हें एक सप्ताह के अंदर मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा. क्योंकि एयरलाइन के पास उन यात्रियों का डेटा उपलब्ध है. जिन लोगों ने ट्रैवल एजेंट और ऑनलाइन एजेंसियों से टिकट बुक की थी, उनको को भी जल्द मुआवजा दिया जाएगा. 

इंडिगो की ये खबर भी पढ़ें- IndiGo Flight Status Today highlights: Chief Aviation Advisors LLC की नियुक्ति को मिली मंजूरी, इंडिगो का ऐलान

डीजीसीए को निगरानी का आदेश

DGCA को केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि इंडिगो के हर एक प्रभावित यात्री को उचित मुआवजा मिले. ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी डीजीसीए पर होगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी अपने AirSewa पोर्टल के जरिए खुद पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा. 

इंडिगो की ये खबर भी पढ़ें- Indigo Airlines Crisis: इंडिगो संकट के बाद DGCA ने वापस लिया FDTL का ये नियम, कहा- तत्काल प्रभाव से लागू होगा 

IndiGo
Advertisment