logo-image
लोकसभा चुनाव

महिला दिवस पर शिल्पा ने कहा- हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है

महिला दिवस पर शिल्पा ने कहा- हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है

Updated on: 08 Mar 2024, 04:20 PM

मुंबई:

पूरे विश्व में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी साझा की।

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों से दिल बनाते हुए अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की।

शिल्पा ने कैप्शन दिया, लोगों को जोड़ना और बाधाओं को तोड़ना। हर महिला, हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है। समावेशन हमारे साथ शुरू होता है। यहां महिलाएं बदलाव ला रही हैं और सभी को गले लगा रही हैं। महिला दिवस 2024।

शिल्पा ने अपनी पोस्ट में सिया के ट्रैक अनस्टॉपेबल की धुन दी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.