गुजरात में कनेक्टिविटी, पर्यटन और विकास को मिलेगी मजबूती, CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रदेश को मिली नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात

गुजरात की रेल सेवा को और मजबूती मिल गई है. नई वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से असरवा-उदयपुर के बीच 18 फरवरी से चलेगी. ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है.

गुजरात की रेल सेवा को और मजबूती मिल गई है. नई वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से असरवा-उदयपुर के बीच 18 फरवरी से चलेगी. ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Vande Bharat

Vande Bharat Train: (NN)

गुजरात को एक और सौगात मिल गई है. रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में गुजरात मजबूत हो गया है. गुजरात में 16 फरवरी से नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है, जो अहमदाबाद के असरवा से उदयपुर सिटी को जोड़ेगी. ट्रेन नियमित रूप से 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी. ये गुजरात की छठी वंदे भारत ट्रेन होगी. इससे क्षेत्रीय संपर्क, आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को नई स्पीड मिलेगी. 

Advertisment

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

भारतीय रेल की आधुनिक पहल के तहत शरू की गई ये ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. इसमें यात्रियों को स्वचालित दरवाजे, आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें, बायो-टॉयलेट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, स्लाइडिंग दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं मिलेंगी. ट्रेन में 8 कोच हैं, जिसमें एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल है. इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव मिलेगा.

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- बालिका पंचायत सशक्तिकरण ट्रेनिंग का गांधीनगर में आयोजन, गुजरात सरकार की पहल के तहत 55 बालिकाओं को सिखाई गई लीडरशिप क्वालिटी

ट्रेन का ऐसा रहेगा टाइम टेबल

इस ट्रेन की नियमित सेवा 18 फरवरी से शुरू होगी. ट्रेन संख्या 26964 असरवा से शाम 5:45 बजे हर दिन (मंगलवार को छोड़कर) रवाना होगी, जो रात में 10:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी. वहीं, 26963 उदयपुर से सुबह 6:10 बजे चलेगी, जो 10:25 बजे असरवा पहुंचेगी. दोनों ओर से हिमतनगर, डूंगरपुर और जावर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- अमूल एआई से डेयरी क्षेत्र में डिजिटल क्रांति, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नई पहल का उद्घाटन

विकास के लिए लगातार काम कर रही भूपेंद्र सरकार  

गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में केंद्र के साथ समन्वय करके बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी. नई वंदे भारत ट्रेन की मदद से गुजरात में विकास, निवेश और पर्यटन को और अधिक मजबूती मिलेगी.

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुजरात सरकार अलर्ट, छात्रों के लिए शांतिपूर्ण-तनावमुक्त माहौल बनाने के दिए निर्देश

gujarat
Advertisment