/newsnation/media/media_files/2026/02/13/gujarat-empowers-girls-through-panchayat-leadership-training-2026-02-13-00-07-47.jpg)
(X@InfoGujarat)
गुजरात में बालिका पंचायत सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जो तीन दिनों तक चलेगा. गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की सकारात्मक पहल के तहत ये आयोजन शुरू हुआ है. जिला महिला एवं बाल अधिकार अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित ट्रेनिंग में जिले की सक्रिय बालिका पंचायतों से जुड़ी 55 बालिकाएं शामिल हुईं. बालिकाओं ने कार्यक्रम में नेतृत्व एवं सामाजिक जागरूकता का प्रशिक्षण प्राप्त किया.
एक्सपर्ट ने बालिकाओं को किया गाइड
मंत्रालय के इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाकर उन्हें अपने गांव और समाज में सकारात्मक बदलाव का लीडर बनाना है. ट्रेनिंग के दौरान, एक्सपर्ट्स ने मॉड्यूल बेस्ड विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया, जिसमें बालिका पंचायत की संरचना, मानदंड, जातीय भेदभाव उन्मूलन, जीवन कौशल विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुण जैसे विषय शामिल रहे.
બાલિકાઓને સાયબર ક્રાઈમથી લઈ પોષણ સુધીનું અપાયું માર્ગદર્શન....
— Gujarat Information (@InfoGujarat) February 12, 2026
ગાંધીનગર જિલ્લા મહિલા અને બાળ અધિકારીની કચેરી દ્વારા જિલ્લામાં કાર્યરત બાલિકા પંચાયતોને વધુ મજબૂત બનાવવાના હેતુથી આયોજિત ત્રણ દિવસીય તાલીમ કાર્યક્રમમાં 55 બાલિકાઓએ નેતૃત્વની તાલીમ મેળવી...
બાલિકા પંચાયત મજબૂતીકરણ… pic.twitter.com/Sf7qFe5laW
बालिकाओं को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखना उद्देश्य
इसके अलावा, कार्यक्रम में पोषण, राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई है, जिससे बालिकाएं अपने अधिकारियों और अवसरों के प्रति जागरुकता बन सके. साइबर अपराध से बचाव और डिजिटल सुरक्षा पर स्पेशल सेशन आयोजित किया गया है, जिसमें बालिकाएं ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रह सकें. इसके अलावा, व्यवसायिक कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया.
नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
सीएम भूपेंद्र पटेल की लीडरशिप में गुजरात सरकार बालिकाओं के समग्र विकास, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. ये ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रदेश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में बहुत अहम कदम साबित हो रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us