/newsnation/media/media_files/2026/02/11/amul-ai-launched-gujarat-leads-dairy-digital-revolution-2026-02-11-23-44-19.jpg)
Gujarat CM (X@@Bhupendrapbjp)
विश्व विख्यात अमूल ने नई पहल शुरू की है. अमूल ने अमूल एआई डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जिसका उद्घाटन खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया है. उद्घाटन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि एआई बेस्ड ये पहल कृषि, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दूरदर्शी नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की दिशा में बहुत मजबूत कदम बताया है.
देश की अर्थव्यवस्था में तकनीक की महत्ता बढ़ी
36 लाख दूध उत्पादकों और 18,500 से अधिक गांवों से जुड़े अमूल ने सहकारी तंत्र को टेक्नोलॉजी से सशक्त बनाने की दिशा में नया पहल किया है. सीएम ने कार्यक्रम में आगे कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था में टेक्निक की भूमिका बहुत अहम रही है, जैसे यूपीआई ने डिजिटल लेनदेन में भारत को वैश्विक नेतृत्व दिलवाया है, ठीक उसी प्रकार से अमूल एआई डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आएगा.
The AI Revolution in India's Dairy Heartland!
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) February 11, 2026
Launched the Amul Artificial Intelligence (AI) in Anand today.
This AI initiative is a game-changer: It is a platform using Artificial Intelligence to provide 24x7 personalized support to 36 lakh milk producers, aiming to boost… pic.twitter.com/kkEyIYShix
करोड़ों दूध उत्पादकों के हितों की रक्षा
राज्य सरकार और केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के वजह से डेयरी क्षेत्र को बहुत बल मिला है. हाल ही में अमेरिका-इंडिया ट्रेड डील में डेयरी उत्पादों को बाहर रखा गया, जिससे करोड़ों दूध उत्पादकों के हितों की रक्षा हुई है. 20 हजार पशु चिकित्सकों की तैयारी के लिए खास प्रावधान किया गया है. महिला के खातों में 94 प्रतिशत भुगतान होना आर्थिक सशक्तिकरण का ही उदाहरण है.
Amul AI’s power comes from integrating the data of over 200 Crore milk purchase transactions and records for 3 Crore animals. It uses state-of-the-art tech, including GPUs provided by @GoI_MeitY, to deliver hyper-personalized advice.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) February 11, 2026
Happy to learn that Amul AI will be showcased… pic.twitter.com/RIJtw070kL
गुजरात को वैश्विक डेयरी का हब बनाने में अहम भूमिका
सीएम ने विश्वास दिलाया है कि सरकार, सहकार एवं तकनीक का ये संगम गुजरात को वैश्विक डेयर का हब बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाएगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us