मेटरनिटी शूट में व्यस्थ रह गई मां, उधर पूल में डूबकर बच्चे की चली गई जान; किलकारियों की जगह पसर गया मातम

Bengaluru News: बेंगलुरु में मैटरनिटी फोटोशूट में मां व्यस्थ थी. इसी दौरान पूल में गिरने से छोटे बेटे की मौत. आखिर कैसे ये सब हुआ आइए जानते हैं पूरा मामला.

Bengaluru News: बेंगलुरु में मैटरनिटी फोटोशूट में मां व्यस्थ थी. इसी दौरान पूल में गिरने से छोटे बेटे की मौत. आखिर कैसे ये सब हुआ आइए जानते हैं पूरा मामला.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
pregnant woman

सांकेतिक तस्वीर

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक परिवार में जहां नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम पसर गया. आठ महीने की गर्भवती स्वाती अपने मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान तस्वीरें खिंचवा रही थीं. इसी दौरान उनका छोटा बेटा लक्ष्मीर खेलते-खेलते पानी से भरे पूल में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई.

Advertisment

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शनिवार को स्वाती और उनके पति चरण अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशी में वाटर पूल के किनारे फोटोशूट करवा रहे थे. स्वाती फोटोशूट में व्यस्त थीं, जबकि उनका छोटा बेटा पास में खेल रहा था. खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. वहां मौजूद लोग फोटोशूट में इतने व्यस्त थे कि किसी का ध्यान बच्चे पर नहीं गया.

सदमे में है परिवार

कुछ देर बाद जब बच्चे को आसपास नहीं देखा गया तो उसकी तलाश शुरू हुई. काफी खोजबीन के बाद वह पूल में बेसुध हालत में मिला. तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में कराया गया है. घटना के समय बच्चे के पिता विदेश में काम के सिलसिले में गए हुए थे. उनके लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस घटना के बाद परिवार सदमे में है.

यह भी पढ़ें: Lucknow Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर, 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कुचला; 1 की मौत, सामने आया वीडियो

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में यह देखा जा रहा है कि फोटोशूट के दौरान पूल के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. क्या वहां सुरक्षा गार्ड मौजूद था? क्या पूल के चारों ओर कोई बैरिकेडिंग थी? पुलिस फोटोशूट टीम और आयोजन से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है. 

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबकर 3 साल के मासूम की मौत

यह भी पढ़ें: Maharashtra: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, ऑटो और कार क्षतिग्रस्त, एक की मौत, 3 घायल

Karnataka Banglore
Advertisment