Maharashtra: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, ऑटो और कार क्षतिग्रस्त, एक की मौत, 3 घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक से गिर गया. जिससे एक कार और ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई.

Maharashtra: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक से गिर गया. जिससे एक कार और ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई.

author-image
Suhel Khan
New Update
Mumbai Metro Piller collapse

मुंबई मेट्रो के पिलर का हिस्सा गिरा Photograph: (IANS)

Maharashtra: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. ये हादसा मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान हुआ. जहां एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया. जिसकी चपेट में ऑटो रिक्शा और एक कार आ गई. जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. जबका हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक शख्स ने दम तोड़ दिया.

Advertisment

कब और कहां हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना दोपहर करीब 12.20 बजे मिली. इस हादसे में ऑटो में सवार 3 से 4 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने की खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंच गई. उसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया.

फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है और घटनास्थल से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने हादसे की जांच भी शुरू कर दी है. एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि निर्माण कार्य के दौरान तय सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

एक शख्स की मौत, तीन घायल

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा, "मैं अभी-अभी यहां पहुंची हूं मैं विधायक से भी बात करना चाहती हूं और यह समझना चाहती हूं कि यहां असल में क्या हुआ है. यह घोर लापरवाही है. मुझे पता चला कि पैरापेट बॉडी कल ही लगाई गई थी. क्या उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन किया? नीचे यातायात को फिलहाल रोक देना चाहिए था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक शख्स की मौत हो गई. जबकि तीन लोगों का इलाज जारी है."

mumbai metro
Advertisment