Lucknow Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर, 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कुचला; 1 की मौत, सामने आया वीडियो

Lucknow Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 6 साल के बच्चे की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो सामने आया है.

Lucknow Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 6 साल के बच्चे की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो सामने आया है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Lucknow-car-accident

Lucknow Car Accident:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बड़ा हादसा कर दिया. लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक कार ने महिलाओं और बच्चों समेत छह लोगों को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक घटना में 6 साल के बच्चे दीक्षांत पटेल की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार बेकाबू होकर लोगों को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है.

Advertisment

चश्मदीद ने दी घटना की जानकारी

चश्मदीदों के अनुसार, पहले कार का टायर फटा. कार की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया. कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर से टकराई. इसके बाद सड़क पार कर रहे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया. करीब 100 मीटर तक कहर बरपाने के बाद कार रुकी, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया.

12वीं का छात्र चला रहा था कार

पुलिस जांच में सामने आया कि कार 12वीं कक्षा का एक छात्र चला रहा था, जो फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था. कार में उसकी एक महिला मित्र भी बैठी थी. हादसा बंथरा इलाके में हुआ, जो लखनऊ से लगभग 35 किलोमीटर दूर है. कार गांव के एक प्रधान की बताई जा रही है, जिसे छात्र ने दोस्त के जरिए लिया था.

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। वह बालिग है और बक्शी का तालाब क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. कार को जब्त कर लिया गया है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है.

यह भी पढ़ें- UP News: नोएडा में फिर नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर; टला बड़ा हादसा

Uttar Pradesh UP News
Advertisment