UP News: नोएडा में फिर नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर; टला बड़ा हादसा

UP News: नोएडा के सेक्टर-70 में खुला नाला फिर हादसे की वजह बना, जहां खड़ी कार उसमें गिर गई. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ. वहीं दिल्ली में गहरे गड्ढों को लेकर एनजीटी ने सख्ती दिखाई है.

UP News: नोएडा के सेक्टर-70 में खुला नाला फिर हादसे की वजह बना, जहां खड़ी कार उसमें गिर गई. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ. वहीं दिल्ली में गहरे गड्ढों को लेकर एनजीटी ने सख्ती दिखाई है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Noida-news

UP News:नोएडा के सेक्टर-70 स्थित बसई गांव के पास गुरुवार (12 फरवरी) देर रात एक बड़ा हादसा टल गया. यहां शराब के ठेके के पास खड़ी एक कार अचानक खुले नाले में जा गिरी. राहत की बात यह रही कि कार में उस समय कोई सवार नहीं था. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला. जानकारी के मुताबिक, कार ड्राइवर थोड़ी देर के लिए सामान लेने गया था, तभी कार खिसककर नाले में गिर गई.

Advertisment

स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खुले नाले को ढकने की मांग कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

हाल ही में हुई थी इंजीनियर की मौत

आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में नोएडा के सेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी. इस घटना ने भी सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए थे.

दिल्ली में गहरे गड्ढों पर एनजीटी सख्त

इधर दिल्ली में भी गहरे गड्ढों को लेकर मामला गंभीर हो गया है. पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरकर बैंक कर्मचारी कमल ध्यानी की मौत के बाद राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्ती दिखाई है. मध्य दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में 60-80 फुट गहरे गड्ढे को लंबे समय से खुला छोड़ने के मामले में एनजीटी ने केंद्र और कई एजेंसियों को नोटिस जारी किया है. अधिकरण ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. इन घटनाओं ने साफ कर दिया है कि खुले गड्ढे और नाले लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Yuvraj Mehta Death Case: SIT की जांच पूरी, सीएम को रिपोर्ट सौंपने के बाद जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

Delhi NCR News UP News
Advertisment