April 2026 New Rules: 1 अप्रैल से बजट की सारी घोषनाएं लागू हो जाएंगी, क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर?

April 2026 New Rules: 1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव होने वाले हैं. नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के तहत इनकम टैक्स, पढ़ाई, पैन कार्ड, नई कार की खरीदारी और इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव होने वाला है. आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में.

April 2026 New Rules: 1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव होने वाले हैं. नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के तहत इनकम टैक्स, पढ़ाई, पैन कार्ड, नई कार की खरीदारी और इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव होने वाला है. आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
1 APRIL RULE CHANGES

1 APRIL RULE CHANGES Photograph: (SORA)

April 2026 New Rules: हर महीने कई सारे बदलाव होते हैं, जो हमारी वित्तीय स्थिति को भी प्रभावित करते हैं. फरवरी के महीने के खत्म होते ही मार्च का महीना शुरू हो जाएगा. इस महीने को फाइनेंशियल ईयर का अंतिम महीना माना जाता है. 1 अप्रैल से देश के कई बड़े कामों जैसे कि पैन कार्ड, पढ़ाई और खरीदारी के लिए नियम बदल जाएंगे. ये बदलाव नए इनकम टैक्स 2025 के तहत होने वाले हैं. 

Advertisment

इन नियमों के अनुसार, इनकम टैक्स, इन्वेस्टमेंट, टीडीएस-टीएससी और कंपनियों से जुड़े नियमों में बदलाव होंगे. इनका असर सैलरी प्राप्त करने वाले लोगों को भी होगा. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में.

पैन कार्ड से जुड़े बदलाव

सबसे पहले पैन कार्ड से जुड़े नियमों की बात की जाए तो इस कार्ड को आपको हर छोटे से बड़े काम में दिखाना अनिवार्य था, लेकिन अब इसमें राहत मिलने वाली है. बैंक या पोस्ट ऑफिस के जरिए पहले लोगों को 50 हजार से ज्यादा कैश जमा करने पर पैन कार्ड दिखाना पड़ता था जिसकी लिमिट बढ़ गई है. अब ये लिमिट बढ़ा दी गई है अब सालाना 10 लाख तक कैश जमा करने पर भी पैन कार्ड नहीं दिखाना होगा. इससे ज्यादा होने पर पैन की जरूरत पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- India AI Impact Summit 2026: 'बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगे', फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से की अपील

यहां पैन कार्ड दिखाना होगा

इसके अलावा, रेस्टोरेंट, होटल या किसी फंक्शन में 50 हजार का खर्चा करने पर पैन कार्ड दिखाना पड़ता था जबकि अब इसकी लिमिट को बढ़ाकर 1 लाख कर दिया गया है. अब से 1 लाख के बिल पर पैन कार्ड नहीं दिखाना होगा. अगर कार 5 लाख से कम दाम में खरीदी जाएगी तो भी आपको पैन कार्ड नहीं दिखाना पड़ेगा. पहले छोटी कारों के लिए भी पैन डिटेल्स देनी पड़ती थी.

प्रॉपर्टी से जुड़े बदलाव

संपत्ति यानी मकान या फ्लैट खरीदने पर पहले 10 लाख रुपये से ऊपर होने पर पैन कार्ड जरूरी था. अब ये लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है. इसका मतलब है कि अब 20 लाख तक की प्रॉपर्टी डील में पैन कार्ड नहीं देना पड़ेगा. इस बदलाव के चलते अब जो लोग छोटे घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें लाभ होगा.

इसके अलावा 1 अप्रैल 2026 से NRI से प्रॉपर्टी खरीदने का प्रोसेस भी काफी आसान हो जाएगा. अब खरीदार को टीडीएस काटने के लिए TAN नंबर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब से आप अपना PAN नंबर इस्तेमाल करके ही TDS कटवा सकते हैं. इससे क्रॉस-बॉर्डर प्रॉपर्टी की डील कम समय और कम झंझट में हो जाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जो विदेश में रहने वाले NRI से घर या जमीन खरीद रहे हैं.

इंश्योरेंस सेक्टर में बदलाव

इंश्योरेंस के मामले में अब नियम सख्त हो गए हैं. अब से हर इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीदने पर पैन कार्ड की डिटेल्स देना अनिवार्य कर दिया गया है. जबकि पहले सिर्फ बड़े अमाउंट पर ही पैन दिखाना पड़ता था. वहीं, सड़क दुर्घटना पीड़ित ट्रिब्यूनल यानी MACT की तरफ से मिलने वाला मुआवजा भी पूरी तरह से टैक्स-फ्री हो जाएगा. पहले इस ब्याज पर इनकम टैक्स लगाया जाता था और कई बार TDS भी कटता था. इससे पहले पीड़ित को कभी पूरे पैसे नहीं मिलते थे और अब इस नियम में बदलाव होगा. 

बच्चों की पढ़ाई में होने वाले बदलाव

बच्चों की पढ़ाई को लेकर नए नियमों में बड़ी राहत मिली है. अब तक एजुकेशन अलाउंस पर सिर्फ 100 रुपए टैक्स की छूट प्रति महिना प्रति बच्चा मिलती थी. ये बहुत कम हो गया है. नए नियमों में इसे बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति महिना प्रति बच्चा कर दिया गया है. इस प्रकार माता-पिता साल भर में बच्चों की पढ़ाई पर काफी टैक्स की बचत कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें- 'सरकारें मुफ्त पैसे, बिजली या दूसरी सुविधाएं देती रहीं तो इनका खर्च कौन उठाएगा', फ्रीबीज को लेकर SC की सख्त टिप्पणी

Rule Change 1 April New Rules
Advertisment