India AI Impact Summit 2026: 'बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगे', फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से की अपील

दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की डिजिटल प्रगति की जमकर तारीफ की, कहा- बीते 10 सालों के अंदर काफी कुछ बदल चुका है.

दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की डिजिटल प्रगति की जमकर तारीफ की, कहा- बीते 10 सालों के अंदर काफी कुछ बदल चुका है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
macro

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की डिजिटल प्रगति की तारीफ की. उन्होंने भारत को AI इंजीनियर्स का वैश्विक केंद्र बताया और AI के भविष्य पर चर्चा की. साथ ही बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की अपील की. 

Advertisment

देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में दुनियाभर से आए दिग्गजों ने अपनी राय रखी. कई देशों के के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने इस मंच से AI के भविष्य को लेकर अपनी बात को सामने रखा. इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और पीएम मोदी जमकर प्रशंसा की. इसके साथ मैक्रों ने पीएम मोदी से 15 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी. 

India AI Impact Summit 2026 को संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा, ' प्रधानमंत्री इस शानदार शहर में, इस शानदार देश में हमारा स्वागत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आपके की ओर से होस्ट किए गए इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट में आकर काफी अच्छा लगा है.'

स्ट्रीट वेंडर बैंक का खाता खोल नहीं सकता था: मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, 'बीते 10 सालों के अंदर काफी कुछ बदल गया है. दस वर्ष पहले मुंबई में एक स्ट्रीट वेंडर बैंक का खाता खोल नहीं सकता था. उसके पास कोई पता नहीं था. किसी तरह के दस्तावेज नहीं होते थे. ऐसे में उसका अकाउंट नहीं खुल पाता था. मगर अब हालात में बदलाव हुआ है. आज विक्रेता तुरंत कंपनी में किसी से भी अपने फोन पर भुगतान को स्वीकार नहीं कर सकता है. इसे बड़े बदलाव की तरह देखा जा रहा है.  मैक्रों ने कहा कि भारत हर साल लाखों AI इंजीनियरों को ट्रेनिंग दे रहा है. 500,000 इंजीनियरों के संग भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी होने वाली है.

इमैनुएल मैक्रों की पीएम मोदी से की ये बड़ी अपील

इंडिया एआई समिट के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से अपील भी की. उन्होंने 15 साल की उम्र से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने की अपील की. मैक्रों ने कहा कि फ्रांस ऐसा कर चुका है. 15 वर्ष के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को यहां पर बंद कर दिया गया है. हम इस रास्ते पर आगे निकल चुके हैं, हम उम्मीद करते हैं कि पीएम मोदी भी इस रास्ते पर चलेंगे.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने AI के लिए MANAV विजन पेश किया, कहा- इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और नई इंडस्ट्री के बढ़ने का बड़ा मौका

France President India AI Summit 2026
Advertisment