ये है दुनिया की सबसे घातक बीमारी, जानिए इसके लक्षण और बचाव!

Ischemic Heart Disease Symptoms: दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी इस्केमिक हृदय रोग है. इस बीमारी के लक्षण लोगों में उत्तेजना या फिजिकल एक्सेरशन के दौरान अधिक दिखाई देते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Ischemic Heart Disease Symptoms: दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी इस्केमिक हृदय रोग है. इस बीमारी के लक्षण लोगों में उत्तेजना या फिजिकल एक्सेरशन के दौरान अधिक दिखाई देते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

author-image
Rajvant Prajapati
New Update
aa

Ischemic Heart Disease Symptoms

Ischemic Heart Disease Symptoms: दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी इस्केमिक हृदय रोग है. सीने में दर्द और बेचैनी को इस्केमिक हृदय रोग कहा जाता है. यह रोग तब होता है जब हृदय को पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता है. इस्केमिक का मतलब है कि शरीर के किसी भी हिस्से में रक्त का प्रवाह नहीं हो रहा है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलना. कोरोनरी धमनियों की वाल्स में प्लाक का निर्माण इस्केमिक हृदय रोग का कारण बन सकता है. इस बीमारी के लक्षण लोगों में उत्तेजना या फिजिकल एक्सेरशन के दौरान अधिक दिखाई देते हैं. लेकिन, यह समस्या अचानक और बिना किसी चेतावनी के भी हो सकती है. इसके इलाज में व्यक्तित्व में बदलाव, दवाइयां और कुछ मामलों में सर्जरी शामिल है. आइए जानते हैं इस्केमिक हृदय रोग के बारे में विस्तार से...

Advertisment

इस्केमिक हृदय रोग के क्या हैं लक्षण-

एक हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक इस्केमिक हृदय रोग के कुछ रोगियों को इसके संकेतों का अनुभव कई बार होता है, जबकि कुछ लोगों को इसका बिल्कुल भी नहीं होता है.  इनमें सीने में दर्द, सूजन, जकड़न या भारीपन शामिल है, जो छाती से लेकर बांहों, कमर या अन्य क्षेत्रों तक फैल सकता है.इस्केमिक हृदय दर्द में गैस या अपच जैसी समस्या हो सकता है. इतना ही नहीं, यह दर्द किसी शारीरिक कार्य के दौरान भी हो सकता है. यह बीमारी दिल के दौरे का कारण बन सकती है. आइए जानते हैं इस्केमिक हृदय रोग के गंभीर लक्षण के बारे में.

1. चिपचिपी त्वचा होना.
2. जी मिचलाना.
3. तेजी से सांस लेना या सांस लेने में परेशानी होना.
4. चक्कर आना या बेहोश होना.

सर्दियों में ज्यादा समय धूप में बैठते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकता है त्वचा कैंसर

विटामिन बी12 की कमी से शरीर में दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज...वरना

इस्केमिक हृदय रोग की रोकथाम-

इस्केमिक हृदय रोग के खतरे को रोकने के लिए हेल्दी जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है. इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल रहने में मदद मिलती है. जानते हैं हृदय रोग से बचाव के उपाय के बारे में.

1. हेल्दी और संतुलित डाइट का सेवन करें.
2. शरीर के वजन को संतुलित रखें.
3. धम्रपान व स्मोकिंग करने से बचें.
4. शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें.

महिलाओं को किस तरह के पुरुष आते हैं ज्यादा पसंद? रिसर्च में हुआ खुलासा!

दुनिया के इस देश में पाया जाता है सबसे जहरीला और खतरनाक सांप, काटते ही हो जाती है मौत!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Ischemic Heart Disease causes types of Ischemic Heart Disease symptoms of Ischemic Heart Disease what is Ischemic Heart Disease Ischemic Heart Disease
Advertisment