तंदरुस्त रहने के लिए एक्सरसाइज से घटाइए हड्डियों का फैट
नियमित एक्सरसाइज से बोन मैरो में जमा हो रहे फैट को आसानी से घटाया जा सकता है।
नई दिल्ली:
नियमित एक्सरसाइज से बोन मैरो में जमा हो रहे फैट को आसानी से घटाया जा सकता है। इससे हड्डियों की सेहत जल्द सुधारी जा सकती है। यह बात एक शोध में सामने आई है।
शोधपत्र का प्रकाशन 'जर्नल ऑफ बोन एंड मिनरल रिसर्च' में किया गया है। इसमें कहा गया है कि मोटापे के शिकार व्यक्तियों में हड्डी की सेहत बेहद खराब होती है। वे दुबले लोगों की तुलना में अपनी हड्डियों को एक्सरसाइज से ज्यादा स्वस्थ रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होता है फेसिय़ल नर्व डिसऑर्डर, सलमान खान भी हैं इस बीमारी से ग्रस्त
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर माया स्टेनर ने कहा, 'इस शोध के प्रमुख नतीजो में से एक यह है कि एक्सरसाइज न केवल समूचे शरीर के लिए, बल्कि हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।'
उन्होंने कहा कि एक्सरसाइज से हड्डी ज्यादा सुगठित होती है। हमारा बोन बायोमेकेनिक्स का शोध बताता है कि हड्डी की गुणवत्ता और मजबूती व्यायाम के साथ बढ़ती है। स्टेनर ने कहा, 'बहुत ही थोड़े समय में हमने देखा कि दौड़ने वाले चूहों की हड्डियां बहुत ही स्वस्थ थीं।'
इसे भी पढ़ें: भारत का पहला सफल गर्भाशय ट्रांसप्लांट, मां ने बेटी को दिया अपना यूट्रेस
हालांकि, चूहों पर किया गया शोध सीधे तौर पर मानव स्थितियों पर लागू नहीं होता, लेकिन जो स्टेम कोशिकाएं चूहों में हड्डी बनाती हैं, वह ठीक मानव में हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं की तरह ही होती हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: आज शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार