/newsnation/media/media_files/2026/02/07/sunil-thapa-2026-02-07-15-03-00.jpg)
sunil thapa Photograph: (sunil thapa)
Sunil Thapa Passes Away: नेपाली और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है. स्क्रीन पर उनकी दमदार प्रेजेंस लोगों को खूब आकर्षित करती थी. बता दें कि 7 फरवरी को काठमांडू के थापथाली के निकट नॉरविक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. खबर मिलते ही नेपाल से लेकर भारत तक बॉलीवुड में शोक की लहर है.
ये थी मौत की वजह
शुरुआती जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने पहले कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई थी. इसके बाद सुबह करीब 7:55 बजे ECG किया गया और सुनील की मौत की पुष्टि की गई. हालांकि, अभी उनका मेडिल बुलेटिन पब्लिक नहीं किया गया है. परिवार की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के इसे जारी किया जा सकता है. बता दें कि सुनील थापा नेपाल में रहते थे और उनका परिवार मुंबई में है. अंतिम संस्कार और अन्य रस्मों को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें- अपने बीमार बेटे को देख इस एक्टर को होती थी नफरत, मौत के बाद एक दिन में पी जाता था 60 सिगरेट
फुटबॉल और जर्नलिज्म से कैसे पहुंचे सिनेमा तक?
सुनीला थापा नेपाल के दांग में जन्मे थे. उनका जीवन सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है. एक्टिंग से पहले उन्होंने मॉडलिंग भी की थी. इससे पहले वे मुंबई में प्रोफेशनल फुटबॉल खेलते थे. उन्होंने फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया है. साल 1974 में भूटान के राज्याभिषेक जैसे अहम इवेंट को कवर किया है.
मैरी कॉम, द फैमिली मैन जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में किया काम
नेपाली सिनेमा में काम करने के अलावा, सुनील थापा ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है. प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम में भी रह चुके हैं. इसके अलावा, मनोज बाजपेयी की फेसम सीरीज द फैमिली मैन में भी काम कर चुके हैं. इसके अलावा, सुनील थापा ने नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बहुत काम किया है.
ये भी पढ़ें- पवन सिंह ने सनी लियोनी के साथ उड़ाया गर्दा, देखें ये धांसू भोजपुरी गाना
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us