पवन सिंह ने सनी लियोनी के साथ उड़ाया गर्दा, देखें ये धांसू भोजपुरी गाना

Pawan Singh Bhojpuri Song Viral: इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी के गानों के सुपरस्टार पवन सिंह और बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी का गान भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.

Pawan Singh Bhojpuri Song Viral: इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी के गानों के सुपरस्टार पवन सिंह और बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी का गान भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Pawan Singh Bhojpuri Song

Pawan Singh Bhojpuri Song

Pawan Singh Bhojpuri Song Viral: अब हर किसी को भोजपुरी गाने बेहद पसंद होते हैं. आखिर इन गानों की डिमांड जो बढ़ती जा रही है. जी हां, यूट्यूब पर तो भोजपुरी गानों ने तहलका मचाया हुआ है. हर दिन सोशल मीडिया पर एक के बाद एक गाना वायरल हो रहा है. इसी बीच भोजपुरी के गानों के सुपरस्टार पवन सिंह और बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी का गान भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. दोनों इस गाने में खुल्लम-खुल्ला रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. तो आप भी देखिए इन स्टार्स का ये डांस वीडियो.

Advertisment

खुल्लम-खुल्ला रोमांस करते दिखें पवन सिंह और सनी लियोनी 

सोशल मीडिया पर पवन सिंह और सनी लियोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने का नाम है ‘तेरी लाल चुनरिया’ (Teri Lal Chunariya). गाने में एक्ट्रेस घाघरा चोली में गर्दा उड़ा रही हैं, तो वहीं कैजुअल लुक में पवन सिंह भी गजब लग रहे हैं. इतना ही नहीं, दोनों की हॉट केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. 

सनी लियोनी के लटके झटकों पर फिदा हुए फैंस

सनी और पवन सिंह का ‘तेरी लाल चुनरिया’ गाने पर डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस के लटके झटकों पर लोग फिदा हो गए हैं और अपना दिल हार बैठे हैं. गाने में पवन सिंह भी सनी के दीवाने होते हुए नजर आ रहे हैं. पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शानदार फैन फॉलोइंग है तो सनी लियोनी की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फैन फॉलोइंग है. 

दोनों ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस 

'तेरी लाल चुनरिया' गाने में पवन सिंह सनी लियोनी के साथ सारी हदें पार करते हुए दिख रहे हैं. जी हां, दोनों की जबरदस्त परफॉर्मेंस देख सभी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. साथ ही आपको बता दें कि इस गाने में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है. एक्टर ने इस गाने को ज्योतिका टंगरी के साथ मिलकर गाय है. गाने के बोल रश्मि विराग ने शब्दों में पिरोए हैं. वहीं कंपोज जावेद मोहसिन ने किया है.

ये भी पढ़ें: अपने बीमार बेटे को देख इस एक्टर को होती थी नफरत, मौत के बाद एक दिन में पी जाता था 60 सिगरेट

Sunny Leone pawan singh
Advertisment