'घूसखोर पंडत' फिल्म के टाइटल पर बवाल, FWICE ने प्रोड्यूसर नीरज पांडे को दी बायकॉट की चेतावनी

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत पर विवाद बढ़ता जा रहा है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे को फिल्म बायकॉट की चेतावनी दी है.

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत पर विवाद बढ़ता जा रहा है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे को फिल्म बायकॉट की चेतावनी दी है.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
ghooskhor pandat

ghooskhor pandat Photograph: (ghooskhor pandat)

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म घूसखोर पंडत पर विवाद लगातार जारी है. फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे को चेतावनी दी है और टाइटल बदलने के लिए कहा है. फिल्म के टाइटल की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने इसे अपमानजनक बताया है. उनका कहना है कि यह टाइटल एक समुदाय और उनकी परंपराओं का अपमान कर रहा है. 

Advertisment

FWICE ने की मांग

FWICE ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल, वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे कि अमेजन, नेटफ्लिक्स, जी-5 और जियो हॉटस्टार को पत्र लिखा है और उनसे इस मामले में दखल देने की मांग पेश की है.

ये भी पढ़ें- Border 2-Mardaani 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी-रानी की फिल्में ढेर, 15वें दिन 'बॉर्डर 2' हुई पस्त तो 'मर्दानी 3' की कमाई सुस्त

घूसखोर पंडत के मेकर्स को लिखा पत्र

अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडत के मेकर्स को FWICE ने पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि फिल्म का टाइटल उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने, गलतफहमी फैलाने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला है. फेडरेशन का मानना है कि समाज में जाति, धर्म और पंथ में कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए. हर पेशे का सम्मान किया जाना चाहिए. फिल्म इंडस्ट्री अभिव्यक्ति की आजादी का माध्यम होने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाती है. फिल्मों के ऐसे टाइटल और कंटेंट में नफरत दिखाना अशांति फैलाने के समान है.

FWICE ने प्रोड्यूसर से की गुजारिश

FWICE ने नीरज पांडे और प्रोडक्शन हाउस से अपील की है कि वे सामाजिक सद्भाव और एकता के हित में इस फिल्म के टाइटल में परिवर्तन करें. साथ ही प्रोड्यूसर यूनिट से अनुरोध किया है कि इस तरह के विवादास्पद और भड़काऊ टाइटल के रजिस्ट्रेशन की अनुमति न दें.

बायकॉट करेगा FWICE!

FWICE के लेटर में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर इस मामले में तुरंत सुधार के कदम नहीं उठाए तो फेडरेशन अपने सभी संबद्ध संघों और सैकड़ों सदस्यों के साथ नीरज पांडे या फ्राइडे फिल्मवर्क्स के किसी भी प्रोजेक्ट से दूरी बनाए रखेगा. फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि संबंधित संस्थाएं इस मामले को गंभीरता से समझें और इंडस्ट्री एवं समाज के हित में उचित कार्रवाई करें.
 

ये भी पढ़ें- क्या है 'घूसखोर पंडित' की कहानी? जिसे लेकर ब्राह्मण समाज कर रहा विरोध, अब मेकर्स ने डिलीट किया टीजर

ghooskhor pandat
Advertisment