Border 2-Mardaani 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी-रानी की फिल्में ढेर, 15वें दिन 'बॉर्डर 2' हुई पस्त तो 'मर्दानी 3' की कमाई सुस्त

Border 2-Mardaani 3 BO Collection: सनी देओल की बॉर्डर-2 और रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने धमाकेदार शुरुआत की थी. मगर अब दोनों ही फिल्में सुस्त नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं इनका लेटेस्ट कलेक्शन.

Border 2-Mardaani 3 BO Collection: सनी देओल की बॉर्डर-2 और रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने धमाकेदार शुरुआत की थी. मगर अब दोनों ही फिल्में सुस्त नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं इनका लेटेस्ट कलेक्शन.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
box office collection

box office collection Photograph: (box office collection)

Border 2-Mardaani 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दो दिग्गजों की फिल्म एक हफ्ते के अंतराल में रिलीज हुई और अब दोनों की हालत पस्त दिखाई दे रही है. हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 की. हालांकि, दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग बढ़िया हुई थी. भले ही दोनों फिल्मों की रिलीज में ज्यादा अंतर नहीं था, मगर बावजूद इसके लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया था. क्रिटिक्स ने भी इन्हें अच्छे रिव्यूज दिए थे. मगर अब ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धीमी कमाई कर रही हैं.

Advertisment

Border 2 का कलेक्शन

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और आहान शेट्टी की ये मल्टीस्टारर फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर थिएटरों में रिलीज की गई थी. ये 1997 में आई बॉर्डर का सीक्वल है. फिल्म को देखने के लिए कुल 3.7 करोड़ लोग पहुंचे थे और फिल्म ने करीब 296% मुनाफा अपने नाम किया है. मगर 15वें दिन आते-आते अब फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है. तीसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन कुल 2.85 करोड़ रुपए रहा है. बॉर्डर-2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 406.35 करोड़ रहा है और ग्रॉस कलेक्शन 355 करोड़ रुपये तक है. 

ये भी पढ़ें- Vadh 2 X Review: क्लाइमैक्स ने घुमाया दिमाग, संजय-नीना की फिल्म देख ऐसा रिव्यू दे रहे लोग

मर्दानी 3 का 8वां दिन

यश राज फिल्म्स की रियल स्टोरी बेस्ड फिल्म मर्दानी 3, मर्दानी फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है. फिल्म पहले पार्ट से ही लोगों को पसंद आ रही है. रानी मुखर्जी की एक्शनपैक्ट एक्टिंग से फैंस खुश हैं. मर्दानी 3 का आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपए रहा है, जिससे फिल्म की कुल कमाई 28.05 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 

कितना है दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन?

'मर्दानी 3' का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 26.3 करोड़ था. वहीं, आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म का अब तक का कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपए पहुंच गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 41.1 करोड़ रुपए का रहा है. 

बॉर्डर-2 ने पहले हफ्ते ही 224.25 करोड़ रुपए कमा लिए थे. वहीं, फिल्म दूसरे हफ्ते भी बढ़िया कमाई करते हुए 70.15 करोड़ रुपय जुटा पाई. अब 15वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपए कमाई की. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 297.25 करोड़ हो गया है. बॉर्डर-2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 406.35 करोड़ रुपए रहा है.

ये भी पढ़ें- KKK 15 Promo: 'खतरों के खिलाड़ी' की धमाकेदार वापसी, पहली झलक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, कौन-कौन होगा कंटेस्टेंट्स?

Mardaani 3 Border 2
Advertisment