KKK 15 Promo: 'खतरों के खिलाड़ी' की धमाकेदार वापसी, पहली झलक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, कौन-कौन होगा कंटेस्टेंट्स?

KKK 15 Promo: पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन शुरू होने वाला है. इसकी पहली झलक भी दिख गई है. बता दें कि इस शो ने पूरे दो साल बाद वापसी की है. आइए देखें हैं प्रोमो.

KKK 15 Promo: पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन शुरू होने वाला है. इसकी पहली झलक भी दिख गई है. बता दें कि इस शो ने पूरे दो साल बाद वापसी की है. आइए देखें हैं प्रोमो.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
khatro ke khiladi

khatro ke khiladi Photograph: (khatro ke khiladi)

KKK 15 Promo: इंडियन टेलिवीजन का स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' एकबार फिर टीवी पर वापसी करने वाला है. यह शो हर किसी को चुनौती देने वाला शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स ऐसे स्टंट परफॉर्म करते हैं कि जो शायद उन्होंने अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा. इस शो ने सालों से फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई हुई है. शो के होस्ट रोहित शेट्टी को भी फैंस काफी पसंद करते हैं. हालांकि, इस बार खतरों के खिलाड़ी का जो प्रोमो आया है, वो एक AI जेनरेटेड है. 

Advertisment

यहां देखें प्रोमो

2 साल बाद हुई शो की वापसी

खतरों के खिलाड़ी शो के मेकर्स ने पुष्टि की है कि यह शो का 15वां सीजन होगा, जो बीते दो सालों के गैप को खत्म करेगा. इस बार का शो काफी रोमांचक होने वाला है. AI प्रोमो देख फैंस में थोड़ी नाराजगी है लेकिन यह अभी सिर्फ इस शो का एक हिंट है. यह स्टंट-बेस्ड रिएलटी शो कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा. हालांकि, शो कब से शुरू होगा, इसकी ऑफिशियल डेट अभी रिलीज नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें- Vadh 2 X Review: क्लाइमैक्स ने घुमाया दिमाग, संजय-नीना की फिल्म देख ऐसा रिव्यू दे रहे लोग

'खतरों के खिलाड़ी' 15 का प्रोमो खास

शुक्रवार को जारी किया गया खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का प्रोमो काफी एक्साइटिंग दिखा. इसे सीमाओं को तोड़ने के बारे में बताते हुए डिजाइन किया गया है. प्रोमो में एक जबरदस्त सीन है, जिसमें एक लड़की तेज रफ्तार ट्रक के आगे बांधी गई है और वह ट्रक पहाड़ से नीचे गिर रहा है. 

फैंस में दिखा गहरा उत्साह

दरअसल, यह सीजन खतरों के खिलाड़ी 14 के खत्म होने के पूरे दो साल बाद आ रहा है. पिछले साल भी शो के नए सीजन की घोषणा नहीं हुई थी. लंबे गैप को देखते हुए फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि शायद अब यह शो वापसी नहीं करेगा. मगर नई घोषणा होने के बाद से लोगों की शंकाएं दूर हो गई है. अब एक बार फिर लोगों में उत्साह जाग गया है.

कौन-कौन हो सकते हैं कंटेस्टेंट्स?

हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी तक खिलाड़ियों के नामों की कोई पुष्टि नहीं की है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज और बसीर अली का नाम चर्चाओं में हैं. इसके अलावा, अशनूर कौर, चुम दरााग और एल्विश यादव का नाम भी सुर्खियों में हैं.

ये भी पढ़ें- Mardaani 3 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कहां रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म, जानें कब देख सकेंगे?

Rohit Shetty khatro ke khiladi
Advertisment