/newsnation/media/media_files/2026/02/06/mardaani-3-2026-02-06-18-12-04.jpg)
mardaani 3 Photograph: (mardaani 3)
Mardaani 3 OTT Release: मर्दानी फ्रेंचाइजी की मर्दानी 3 थिएटर्स में 30 जनवरी को रिलीज हुई थी. तब से अब तक इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है और इसका प्रदर्शन भी बड़े पर्दे पर धमाकेदार रहा है. फिल्म को काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल चुके हैं. वीकेंड पर मर्दानी 3 का कलेक्शन भी काफी अच्छा रहा है. रानी मुखर्जी की जबरदस्त एक्टिंग भी फैंस को पसंद आई है. मगर अब इस फिल्म की OTT रिलीज का वेट किया जा रहा है. आइए जानते हैं कब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी यह फिल्म.
सिनेमाघरों के बाद OTT पर कहां और कब होगी रिलीज?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मर्दानी 3' के ओटीटी राइट्स इस बार नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम के पास जा सकते हैं. इससे पहले 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरा भाग भी उसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी फिल्म की OTT रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. साथ ही फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट के बारे में भी कोई अपडेट नहीं आया है.
ये भी पढ़ें- Vadh 2 X Review: क्लाइमैक्स ने घुमाया दिमाग, संजय-नीना की फिल्म देख ऐसा रिव्यू दे रहे लोग
फिल्म में रानी मुखर्जी का हिट किरदार
हालांकि, रानी मुखर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. 90s से उन्होंने बॉलीवुड पर अपनी एक खास पहचान बनाई है. रोमांटिक हो या एक्शन फिल्में रानी मुखर्जी खुद को हर किरदार में बखूबी ढाल लेती हैं. इस फिल्म में रानी एक बार फिर अपने हिट रोल शिवानी शिवाजी रॉय में नजर आई है. ऑफिसर के रोल में रानी को देख फैंस काफी खुश हुए हैं.
रानी ने प्रमोशन में की जी तोड़ मेहनत
वैसे तो एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती है. वे काफी पर्सनल रहती हैं. मगर मर्दानी 3 के लिए रानी मुखर्जी ने जी तोड़ मेहनत की है. उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. इस साल की शुरुआत बॉर्डर 2 से हुई थी जो एक बिग बजट फिल्म थी. लोगों ने इस फिल्म की भी सराहना की थी. अब मर्दानी का क्रेज भी देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- यश की 'Toxic' ने किया 120 करोड़ का सौदा, रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा रही फिल्म
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us