/newsnation/media/media_files/2026/02/06/toxic-2-2026-02-06-16-10-54.jpg)
Toxic Photograph: (KVN Productions)
Toxic Collaboration with SVC: साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. ये पैन इंडिया फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन अभी से ही करोड़ों कमा रही है. अब इस फिल्म ने सबसे बड़ा सौदा किया है.
120 करोड़ का हुआ सौदा
यश और KVN प्रोडक्शन में बनी‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए दिल राजू के नेतृत्व वाली श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस (SVC) के साथ सौदा किया है. ये डील 120 करोड़ में की गई है. जिसके बाद किसी नॉन तेलुगु फिल्म के लिए ये अब तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है.बता दें, AP–TG राइट्स के लिए तीन बड़े दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन SVC ने बाजी मार ली.
The chaos is beginning to unfold.
— KVN Productions (@KvnProductions) February 6, 2026
Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups arrives in theaters across Andhra Pradesh and Telangana through @SVCRelease
Intoxicating the world from 19-03-2026.#DaddyIsHome#ToxicTheMovie#TOXIConMarch19th@TheNameIsYash#Nayanthara@humasqureshi… pic.twitter.com/1uB4RbQ9sg
दिल राजू ने इस डील पर क्या कहा?
श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के दिल राजू इस डील पर कहा- 'यश आज भारतीय सिनेमा के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. KGF 2 के बाद उनका मार्केट दुनियाभर में और मजबूत हुआ है. उनकी अगली फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लंबे समय से बनी हुई थी. चार साल के इंतजार ने इस फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बड़ी कर दी हैं. SVC को इस प्रोजेक्ट को पेश करने पर बेहद खुशी है और हम आगे भी यश के साथ कई फिल्मों पर काम करने की उम्मीद रखते हैं.'
5 हसीनाओं संग दिखेंगे यश
यश और गीतू मोहनदास ने लिखी 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया गया है. इसके अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में यश 5 हसीनाओं के बीच नजर आने वाले हैं. कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), नयनतारा (Nayanthara), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) जैसी एक्ट्रेस फिल्म का हिस्सा है और ये 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Toxic Teaser: यश के 40वें बर्थडे पर रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' का टीजर, 'राया' बनकर रॉकिंग स्टार ने मचाया तहलका
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us