/newsnation/media/media_files/2026/01/01/entertainment-highlights-2026-01-01-17-05-07.png)
Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़ी खबरों में आज काफी कुछ है. सिनेमाघरों में धुरंधर के आगे कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही है. ऐसे में अगस्तय नंदा की इक्कीस की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. 'बिग बॉस 19' के सितारे दुबई में पार्टी करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. जन्मदिन की बात करे तो एआर रहमान और सिंगर दिलजीत दोसांझ 6 जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं.
मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव पर बने रहे.
- Jan 06, 2026 20:56 IST
Entertainment Top News Live Updates: अटक गई थलापति विजय की 'जन नायकन'
Entertainment Top News Live Updates: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. वहीं 9 जनवरी को रिलीज तय मानी जा रही थी, लेकिन अब सेंसर बोर्ड की वजह से मामला अटक गया है. एनडीटीवी के रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को अभी तक CBFC सर्टिफिकेट नहीं मिला है. सेंसर बोर्ड ने मद्रास हाई कोर्ट को बताया कि फिल्म की दोबारा समीक्षाएक नहीं कमेटी करेगी. मेकर्स लंबे समय से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे थे. इसी कारण मेकर्स कोर्ट का रुख किया था, क्योंकि पिछले एक महीने से जन नायकन सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार कर रही है. मंगलवार 6 जनवरी को इस मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें सेंसर बोर्ड ने अपना पक्ष रखा. जिसके बाद अब अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी, ऐसे में 9 जनवरी की रिलीज पर संकट के बादल छाए हैं. वहीं रिलीज होने पर फिल्म का क्लैश प्रभास की 'द राजा साब' से होगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प बन सकता है.
- Jan 06, 2026 20:44 IST
Entertainment Top News Live Updates: टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए अरमान मलिक
- Jan 06, 2026 20:14 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुए अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे
Entertainment Top News Live Updates: अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे जय भट्टाचार्य को मुंबई में एक प्राइवेट इवेंट में गाते हुए स्पॉट किया गाया
- Jan 06, 2026 19:01 IST
Entertainment Top News Live Updates: हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड से बिग बी
Entertainment Top News Live Updates: हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं. हार्दिक ने बिग बी से अपनी गर्लफ्रेंड का परिचय करवाया. सभी 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' इवेंट में शामिल हुए थे, जो बीती रात को मुंबई में आयोजित हुआ था.
Hardik Pandya introducing his girlfriend mahika Sharma to Amitabh Bachchan at the Reliance Foundation event last night.❤️ pic.twitter.com/yJ8ZyPneCu
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) January 6, 2026 - Jan 06, 2026 18:25 IST
Entertainment Top News Live Updates: निधि अग्रवाल-प्रभास का डांस
Entertainment Top News Live Updates: राजा साब में निधि अग्रवाल ने प्रभास के साथ नाचेनाचे में डांस कर फ्लोर पर धमाल मचा दिया है.
- Jan 06, 2026 17:02 IST
Entertainment Top News Live Updates: हॉलीवुड एक्ट्रेस के दिमाग में लगी चोट
हॉलीवुड एक्ट्रेस इवांगेलिन लिली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके दिमाग में चोट लगी है. एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं.
- Jan 06, 2026 15:41 IST
Entertainment Top News Live Updates: ए.आर. रहमान के बर्थडे पर नमित मल्होत्रा का खास पोस्ट
ए.आर. रहमान के जन्मदिन पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने उन्हें बधाई दी है. ए.आर. रहमान नमित मल्होत्रा की बड़ी फिल्म रामायण के लिए म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं, ऐसे में नमित ने म्यूजिक कंपोजर की सराहना की है.
- Jan 06, 2026 15:21 IST
Entertainment Top News Live Updates: अर्जुन बिजलानी ने ससुर के लिए रखी प्रेयर मीट
अर्जुन बिजलानी के ससुर का नए साल पर निधन हो गया था, जिसके बाद अब उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें सना मकबूल, मौनी रॉय, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
- Jan 06, 2026 14:39 IST
Entertainment Top News Live Updates: इमरान खान ने जताई थी 'हैप्पी पटेल' में काम करने की इच्छा
वीर दास की अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी पटेल' से इमरान खान सालों बाद फिल्मों में कमबैक करने जा रहे हैं. हाल ही में वीर दास ने बताया कि इमरान ने उन्हें मैसेज किया था और फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी. वीर दास ने कहा- 'एक दिन मुझे इमरान का मैसेज आया. मैसेज में लिखा था, 'सुना है फिल्म अच्छी बन रही है, क्या मैं इसमें कुछ मज़ेदार कर सकता हूं?'
- Jan 06, 2026 14:35 IST
Entertainment Top News Live Updates: ‘वध 2’ का नया पोस्टर रिलीज
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिल्म ‘वध 2’ का नया पोस्टर जारी किया गया है. ये फिल्म को 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
- Jan 06, 2026 13:57 IST
Entertainment Top News Live Updates: हिना खान का मुंबई में पॉल्यूशन से बुरा हाल
Entertainment Top News Live Updates: मुंबई हमेशा अपनी चमक-दमक के लिए जानी जाती है. लेकिन मुंबई का पल्यूशन लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है. हाल में एक्ट्रेस हिना खान ने बताया हैं कि वो बढ़ते पल्यूशन की समस्या से परेशान हैं. उन्होंने कहा, 'मुंबई की बिगड़ती हवा के कारण मुझे सांस लेने में मुश्किल हो रही है. पल्यूशन की वजह से लगातार खांसी है और यह सेहत पर बुरा असर डाल रहा है. ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के कारण यह मेरे लिए और भी चैलेंजिंग है. हिना खान ने कहा, 'प्रदूषित हवा की वजह से मेरा बाहर निकलना और शारीरिक तौर पर कोई काम करना भी सीमित हो गया है. यह मेरे जीवन की गतिविधियों पर भी असर डाल रहा है.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/06/hina-khan-2026-01-06-13-56-55.jpg)
- Jan 06, 2026 12:59 IST
Entertainment Top News Live Updates: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की 'राहु केतु' का ट्रेलर रिलीज
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म 'राहु केतु' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
- Jan 06, 2026 12:23 IST
Entertainment Top News Live Updates: टाइगर-जान्हवी की शूटिंग सेट से वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग शुरू कर दी है. शूटिंग सेट से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें टाइगर श्रॉफ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं.
BTS from sets of #LagJaaGale ft. #TigerShroff and #JanhviKapoor
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) January 4, 2026
pic.twitter.com/IfdF0Or4Wq - Jan 06, 2026 11:34 IST
Entertainment Top News Live Updates: टॉक्सिक से रुक्मिणी वसंत का लुक आउट
कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया के बाद अब यश की टॉक्सिक से रुक्मिणी वसंत का लुक भी सामने आ गया है. पढ़ें पूरी खबर-
- Jan 06, 2026 10:55 IST
Entertainment Top News Live Updates: दुबई में पार्टी करेंगे ‘बिग बॉस 19’ के सितारे
डेन्यूब प्रॉपर्टीज ने दुबई में ‘बिग बॉस 19’ के सितारों के लिए पार्टी रखी है. जिसमें शामिल होने के लिए शो के कई कंटेस्टेंट्स दुबई पहुंचे हैं. अब अशनूर ने इंस्टाग्राम पर दुबई से कुछ फोटोज शेयर की हैं. जिसमें उनके साथ प्रणित मोरे, मालती चाहर, आवेज दरबार और गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं. पढ़ें खबर-
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/06/ashnoor-2026-01-06-10-54-39.jpg)
Ashnoor Photograph: (Ashnoor (Instagram)) - Jan 06, 2026 10:20 IST
Entertainment Top News Live Updates: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने 2026 की शुरुआत में स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके जीवन की झलकियां दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.
- Jan 06, 2026 10:00 IST
Entertainment News Live Updates: बिग बॉस 19 की पार्टी के लिए रवाना हुए अभिषेक बजाज
बिग बॉस 19 की पार्टी के लिए देर रात शो के कंटेस्टेंट्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. वहीं, अब अभिषेक बजाज भी अपनी मां के साथ पार्टी के लिए रवाना हो गए है. एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
- Jan 06, 2026 09:41 IST
Entertainment Top News Live Updates: कोरियन स्टार आन सुंग-की का निधन
मशहूर कोरियन एक्टर आन सुंग-की का 74 की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को एक्टर की खाने खाते हुए तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद वो बेहोश हो गए थे, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान एक्टर का निधन हो गया.
- Jan 06, 2026 09:00 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' ने 32 दिन की सबसे कम कमाई
‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं. 32वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम यानि 4.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 776.75 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़ें पूरी खबर-
- Jan 06, 2026 08:58 IST
Entertainment Top News Live Updates: ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक 21.50 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़ें पूरी खबर-
- Jan 06, 2026 08:33 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में परिवार संग दिखें सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा
- Jan 06, 2026 08:32 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में छाए क्रिकेटर्स
विश्व कप विजेता क्रिकेट टीमों को सम्मानित करने के लिए आयोजित 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' कार्यक्रम में महिला से लेकर पुरुष क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी नजर आए. हर किसी ने अपने लुक से इवेंट में चार चांद लगा दिए.
- Jan 06, 2026 08:30 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में दिखें अमिताभ बच्चन
नीता अंबानी ने 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' नाम का एक कार्यक्रम आयोजित किया. ये कार्यक्रम भारत के विश्व कप विजेता क्रिकेट टीमों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में खेल जगत की हस्तियों के साथ बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं. अमिताभ बच्चन भी इस दौरान नजर आए.
- Jan 05, 2026 20:57 IST
Entertainment Top News Live Updates: सुधा चंद्रन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Entertainment Top News Live Updates: टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस और नागिन फेम सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह माता की चौकी के दौरान भक्ति में इतनी लीन नजर आ रही हैं कि कुछ पल के लिए खुद पर नियंत्रण खो बैठती हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे और इसे नकली और ड्रामा बताया. वहीं अब सुधा चंद्रन ने ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब देते हुए जूम के एक इंटरव्यू में कहा कि, 'इस अनुभव को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है. ये एक ऐसा पल है जिसे हर कोई जीना चाहता है. मां शक्ति आपके अंदर आकर आपको ऊर्जा दे रही हैं. सुधा ने आगे कहा, 'मैं उन भाग्यशाली आत्माओं में से एक हूं और मेरे जरिए लोगों को वो आशीर्वाद मिल रहा है. ये मेरे जीवन का सबसे खुशी का पल है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि मैं यहां किसी को भी सफाई देने नहीं आई हूं. जीवन के प्रति मेरा अपना नजरिया है और मेरे कुछ ऐसे रिश्ते हैं जिनका मैं सम्मान करती हूं.' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, 'मुझे लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, जो ट्रोल करते हैं, अच्छी बात है, खुश रहें अपनी जिंदगी में और उन लाखों लोगों का क्या जो इससे जुड़ पाए और इसे महसूस कर पाए? मेरे लिए वो जरूरी है. अपनी बात को जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने अपनी लाइफ में कभी ये नहीं सोचा कि लोग क्या बोलेंगे?'
- Jan 05, 2026 20:35 IST
Entertainment Top News Live Updates: रितेश देशमुख और पत्नी जेनेलिया
- Jan 05, 2026 19:45 IST
Entertainment Top News Live Updates: अलग तरह की फिल्म करेंगे सलमान खान
Entertainment Top News Live Updates: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' से खूब चर्चा में हैं, लेकिन अब रिपोर्ट्स कह रही हैं कि जल्द ही वो बिल्कुल अलग तरह की फिल्म कर सकते हैं. नई रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान हिट वेब सीरीज के मेकर्स राज और डीके के साथ काम करने वाले हैं.
- Jan 05, 2026 19:10 IST
Entertainment Top News Live Updates: मोनालिसा का नया गाना 'दिल जानिया'
Entertainment Top News Live Updates: मोनालिसा (Mahakumbh Monalisa) का नया गाना 'दिल जानिया' सामने आया है, जिसका टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. टीजर में उनके साथ समर्थ मेहता नजर आ रहे हैं. गाना बहुत सिंपल और सॉफ्ट रखा गया है जो आजकल के शोर-शराबे वाले गानों से अलग लगता है. दोनों की केमिस्ट्री एकदम रियल लव स्टोरी जैसी फील देती है.
- Jan 05, 2026 17:35 IST
Entertainment Top News Live Updates: आशीष चंचलानी की नई वेब सीरीज
Entertainment Top News Live Updates: आशीष चंचलानी की नई वेब सीरीज ‘एकाकी चैप्टर 4’ एपिसोड रिलीज हुआ है. जहां रोहित शेट्टी और उपेंद्र लिमये का धमाकेदार कैमियो देखने को मिल रहा है.
- Jan 05, 2026 16:34 IST
Entertainment Top News Live Updates: पत्नी ज्योति सिंह ने शेयर किया वीडियो
Entertainment Top News Live Updates: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पवन सिंह केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और दोस्तों को केक खिलाकर खुशी के पल बिताते दिख रहे हैं.
- Jan 05, 2026 15:47 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'नायक 2' पर लगी मुहर
Entertainment Top News Live Updates: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की फिल्म 'नायक 2' पर भी प्रोड्यूसर की मुहर लग चुकी है. इस फिल्म में अनिल कपूर एक्टिंग के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगे.
- Jan 05, 2026 15:02 IST
Entertainment News Live Updates: मलयामल एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का निधन
मलयामल एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का 62 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके बड़े भाई फिल्ममेकर मेजर रवि ने की. उनका अंतिम संस्कार सोमवार (5 जनवरी) को शाम 4 बजे पट्टाम्बी के नजानगंथिरी स्थित उनके घर पर होगा.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/05/kannan-pattambi-2026-01-05-15-02-05.jpg)
Kannan Pattambi Photograph: (Social Media) - Jan 05, 2026 14:58 IST
Entertainment News Live Updates:‘धुरंधर’ ने फिर रचा नया इतिहास
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप 5 में पहुंच गई है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान मचा रही है.
- Jan 05, 2026 13:18 IST
Entertainment News Live Updates: नेटफ्लिक्स ने 'सिंगल पापा 2' का किया ऐलान
नेटफ्लिक्स ने कुणा खेमू की वेब सीरीज ‘सिंगल पापा 2’ का ऐलान किया है. कुणा खेमू की इस फिल्म का पहला सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ये नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी थी.
- Jan 05, 2026 12:46 IST
Entertainment News Live Updates: Oscar 2026 में मराठी फिल्म की एंट्री
ऑस्कर अवॉर्ड 2026 के लिए 150 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में मराठी मूवी दशावतार का नाम भी शामिल हो रहा है. दशावतार को ऑस्कर 2026 की कंटेंशन लिस्ट में शामिल किया गया है.
- Jan 05, 2026 12:18 IST
Entertainment News Live Updates: 'खोसला का घोसला 2' में रवि किशन की एंट्री
अनुपम खेर ने एक्स अकाउंट पर खुलासा किया की उनकी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री हो चुकी है. दोनों ही स्टार साथ में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड दिखे.
A BRILLIANT ACTOR AND A GREAT HUMAN BEING😍: Extremely Happy, Delighted and Joyous to have a very dear friend @ravikishann joins the cast of #KhoslaKaGhosla2. We worked together long time back. But this is going to be super special🤓. I admire Ravi as an excellent actor, a… pic.twitter.com/n3jOUDzCO9
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 4, 2026 - Jan 05, 2026 12:16 IST
Entertainment News Live Updates: रवि किशन ने पवन सिंह को विश किया बर्थडे
पवन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर रवि किशन ने पवन सिंह को बर्थडे विश किया है. उन्होंने लिखा, ‘भोजपुरी के लोकप्रिय गायक एवं सह अभिनेता प्रिय छोटे भाई पवन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.’
भोजपुरी के लोकप्रिय गायक एवं सह अभिनेता प्रिय छोटे भाई @PawanSingh909 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
— Ravi Kishan (@ravikishann) January 5, 2026
देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ 🔱#PawanSinghpic.twitter.com/OcKyTiBdEa - Jan 05, 2026 11:35 IST
Entertainment News Live Updates: दीपिका ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा
दीपिका पादुकोण ने अपने बर्थडे पर नई और युवा क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए एक पहल शुरू की है. दीपिका ने फैंस को बर्थडे पर तोहफा दिया और नए प्रोग्राम ‘द ऑनसेट प्रोग्राम’ की शुरुआत की है.
- Jan 05, 2026 11:03 IST
Entertainment News Live Updates: 'इंडियाज गॉट टैलेंट 11' का विनर
'इंडियाज गॉट टैलेंट 11' का विनर अनाउंस हो गया है. इस बार 'अमेजिंग अप्सरा' ने बाजी मारी और ट्रॉफी के साथ टीम को एक कार और 15 लाख रुपये प्राइज मनी मिली है. पढ़ें पूरी खबर-
Amazing apsaras you have won everybody’s heart #JoAjabHaiWahiGazabHai#IGT#IndiasGotTalentpic.twitter.com/lu7tmtJGLk
— sonytv (@SonyTV) January 5, 2026 - Jan 05, 2026 10:24 IST
Entertainment News Live Updates: स्पॉट हुए विजय और रश्मिका
शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए विजय और रश्मिका मंदाना. चेहरे पर मास्क पहने आए नजर.
- Jan 05, 2026 10:19 IST
Entertainment News Live Updates: टीवी पर वापसी करने जा रहे आकाशदीप सैगल
'नागिन 7' से लंबे वक्त बाद एक्टर आकाशदीप सैगल टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. शो में वह बैडी का किरदार निभाएंगे. टेली टॉक/जूम संग बातचीत पर आकाशदीप सैगल ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.
- Jan 05, 2026 09:42 IST
Entertainment News Live Updates: सलमान खान के बॉडीगॉर्ड शेरा ने पैप्स से की बात
सलमान खान के बॉडीगॉर्ड शेरा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उन्होंने पैप्स से कहा कि न्यू ईयर के दिन तो काम छोड़ दिया करो, एंजॉय किया करो लाइफ में.
- Jan 05, 2026 09:11 IST
Entertainment News Live Updates: न्यू ईयर मनाकर लौटे ऐश्वर्या-अभिषेक
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बेटी अराध्या के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए थे. वहीं, अब कपल भारत लौट आए हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान तीनों ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे.
- Jan 05, 2026 08:43 IST
Entertainment News Live Updates: 'इक्कीस' चौथे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'इक्कीस' ने रिलीज चौथे दिन यानी पहले संडे को 5 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ 'इक्कीस' की चार दिनों की कुल कमाई अब 20.15 करोड़ रुपये हो गई है. ये भी पढ़ें-
- Jan 05, 2026 08:41 IST
Entertainment News Live Updates: धुरंधर का 31वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 31वें दिन धुरंधर ने करीब 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में कुल कलेक्शन 772.25 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1201.5 करोड़ रुपये है. ये भी पढ़ें-
- Jan 05, 2026 08:39 IST
Entertainment News Live Updates: दीपिका पादुकोण 40वां बर्थडे
दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं. उन्होंने फैंस के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेट किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है.
Wishing you a very happy birthday @deepikapadukone 🎂🎉💝 thank you for everything 🎉 #HappyBirthdayDeepikaPadukonepic.twitter.com/hsn0Kpwvxq
— Deepika Files (@FilesDeepika) January 4, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us