/newsnation/media/media_files/2025/12/22/entertainment-live-2025-12-22-08-17-42.jpeg)
Entertainment Live Photograph: (News Nation)
Entertainment News Live Updates: एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के बारे में बात करे तो इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर धमाल मचा रही है. वहीं, पिछले हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म अवतार 3 भी अब लोगों का मनोरंजन कर रही है.सलमान खान अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं. दूसरी ओर बर्थडे की बात करें तो 23 दिसंबर को सैयारा फेम एक्टर अहान पांडे अपना जन्मदिन मना रहे हैं.
मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव पर बने रहे.
- Dec 23, 2025 20:51 IST
Entertainment Top News Live Updates: ऋतिक रोशन और सबा आजाद
कजिन की शादी अटेंड करने ऋतिक रोशन और सबा आजाद वेडिंग लोकेशन पर पहुंचे. दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.
- Dec 23, 2025 20:44 IST
Entertainment Top News Live Updates: इतनी की धुरंधर ने कमाई
Entertainment Top News Live Updates: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है. फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 900 करोड़ आंकड़ा पार का लिया है. और इसके साथ ही ये 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. भारत में फिल्म की नेट कमाई करीब 598 करोड़ तक पहुंच चुकी है. लगातार नए रिकॉर्ड बनाते हुए धुरंधर का शानदार कलेक्शन अभी भी जारी है.
- Dec 23, 2025 20:38 IST
Entertainment Top News Live Updates: ऋतिक रोशन और उनके बेटे
- Dec 23, 2025 19:28 IST
Entertainment Top News Live Updates: ऋतिक रोशन के कजिन के शादी की झलक
- Dec 23, 2025 18:22 IST
Entertainment Top News Live Updates: एडवांस बुकिंग हुई शुरू
Entertainment Top News Live Updates: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच मेकर्स और कार्तिक ने एक पोस्ट शेयर कर ये बताया है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.
- Dec 23, 2025 17:32 IST
Entertainment Top News Live Updates: रणवीर सिंह ने डॉन 3 खींचा हाथ
Entertainment Top News Live Updates: रणवीर सिंह इस समय धुरंधर की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं जो 600 करोड़ के करीब पहुंच चुकी हैं. इसी बीच पिंकविला के मुताबिक उन्होंने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की डॉन 3 से खुद को अलग कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह का कहना है कि अब वो बैक-टू-बैक गैंगस्टर फिल्मों से बचना चाहते हैं और संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं.
- Dec 23, 2025 16:44 IST
Entertainment Top News Live Updates: ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एडवांस बुकिंग शुरू
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.
- Dec 23, 2025 16:22 IST
Entertainment Top News Live Updates: ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ के को-क्रिएटर का निधन
फेमस वेब सीरीज ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ के फैंस को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है. शो के को-क्रिएटर Vince Zampella का एक कार हादसे में निधन हो गया है.
- Dec 23, 2025 15:08 IST
Entertainment Top News Live Updates: कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें
Entertainment Top News Live Updates: कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. मामला उनके शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से जुड़ा है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है. तीसरे सीजन में तीन गानों को बिना इजाजत के इस्तेमाल करने पर कॉपी राइट का उल्लंघन हुआ है.
- Dec 23, 2025 15:04 IST
Entertainment Top News Live Updates: आमिर खान की बेटी आइरा ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस
आमिर खान की बेटी आइरा खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. उन्होंने हसबैंड नुपूर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की.
- Dec 23, 2025 14:28 IST
Entertainment Top News Live Updates: तैमूर के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें
Entertainment Top News Live Updates: करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर के 9वें बर्थडे की इनसाइड झलक शेयर की है. एक्ट्रेस ने बेटे का जन्मदिन एक खास थीम के साथ सेलिब्रेट किया था.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2025/12/23/kareena-kapoor-2025-12-23-14-28-10.jpg)
- Dec 23, 2025 14:21 IST
Entertainment Top News Live Updates: अक्षरा सिंह ने शेयर किया 'दगाबाज रंगबाज' का पोस्टर
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘दगाबाज रंगबाज’ का पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म का टीजर और वीडियो कब रिलीज किया जाएगा.
- Dec 23, 2025 12:38 IST
Entertainment Top News Live Updates: करीना के घर में क्रिसमस की तैयारी शुरू
बॉलीवुड में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई है. सैफ अली खान के घर में क्रिसमस ट्री सज गया है. सोशस मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें करीना से लेकर सैफ और सोहा तक हर कोई बच्चों के साथ नजर आ रहा है.
- Dec 23, 2025 11:57 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'दंगल' की रिलीज को हुए 9 साल पूरे
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ साल 2016 में आज ही के दिन यानि 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को 9 साल पूरे हो चुके हैं. बता दें, दंगल ने दुनिया भर में 2000 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था. जिससे ये अब तक सबस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है और इसका रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूट पाया है.
- Dec 23, 2025 11:23 IST
Entertainment Top News Live Updates: अमिताभ ने नाती अगस्त्य की फिल्म 'इक्कीस' की तारीफ की
अमिताभ बच्चन ने नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' देख ली है. जिसके बाद बिग बी ने नाती की तारीफों के पुल बांधे हैं. अमिताभ ने ब्लॉग में कहा- 'उसकी सादगी और ईमानदारी उसकी परफॉर्मेंस में दिखाई दी. उसके द्वारा निभाए गए करैक्टर में उनकी उपस्थिति, कुछ भी बनावटी या दिखावटी नहीं.'
- Dec 23, 2025 11:03 IST
Entertainment Top News Live Updates: रणदीप हुड्डा ने प्रेग्नेंट पत्नी का बर्थडे किया सेलिब्रेट
रणदीप हुड्डा के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है. उनकी पत्नी लिन लैशराम पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं. इस बीच एक्टर ने पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटोज उन्होंने शेयर की है. इस दौरान लिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं.
- Dec 23, 2025 10:40 IST
Entertainment Top News Live Updates: धर्मेंद्र को याद कर फिर इमोशनल हुए सलमान
धर्मेंद्र के निधन के बाद से सलमान खान काफी टूट गए है. एक्टर आए दिन उन्हें याद कर रहे हैं. अब एक बार फिर ग्लोबल इवेंट के दौरान सलमान ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कई बातें बताई. सलमान ने धर्मेंद्र को पिता तुल्य बताया और कहा- ''मैं एक पिता जैसा इंसान खो दिया है। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया. मैं अपने करियर में जो भी किया है वो हमेशा उन्हें फॉलो करते हुए किया.'
- Dec 23, 2025 09:58 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पेनिश सिंगर एनरिक इग्लेसियस चौथी बार पिता बने
Entertainment Top News Live Updates: स्पेनिश सिंगर एनरिक इग्लेसियस चौथी बार पिता बन गए हैं. सिंगर की पार्टनर अन्ना कोर्निकोवा ने 17 दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया. हालांकि कपल ने अभी तक बच्चे का जेंडर रिवील नहीं किया है.
- Dec 23, 2025 09:43 IST
Entertainment Top News Live Updates: रणबीर कपूर की 'एनिमल 2' में इस हसीना की हुई वापसी
एनिमल' मूवी में रणबीर कपूर की बहन का किरदार सलोनी बत्रा ने निभाया था. अब हाल ही में जूम के साथ बातचीत में सलोनी बत्रा ने कंफर्म किया की वो 'एनिमल 2' का भी हिस्सा होने वाली है.
- Dec 23, 2025 09:06 IST
Entertainment Top News Live Updates: बेटी संग वेकेशन पर निकले ऐश्वर्या-अभिषेक
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को आज सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कपल अपनी बेटी के साथ वेकेशन पर निकले हैं.
- Dec 23, 2025 08:31 IST
Entertainment Top News Live Updates: अनीत पड्डा ने अहान पांडे को किया बर्थडे विश
सैयारा स्टार अहान पांडे अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में उनकी को-एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने उन्हें स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. अनीत ने अहान की कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं साथ ही स्पेशल नोट भी लिखा है. पढ़ें पूरी खबर-
- Dec 23, 2025 08:30 IST
Entertainment Top News Live Updates: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' पर अपडेट
सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का टीजर सलमान खान के 60वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को रिलीज हो सकता है. फिलहाल मेकर्स की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है.
- Dec 22, 2025 21:07 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'सात समुंदर पार' का गाना हुआ रिलीज
Entertainment Top News Live Updates: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुखियों मैं बने हुए हैं. इस बीच फिल्म का नया गया "सात समुंदर पार" आज यानी, 22 दिसंबर 2025 को रिलीज हो चुकी है.
- Dec 22, 2025 20:14 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुए अक्षय कुमार-अलका भाटिया
Entertainment Top News Live Updates: अक्षय कुमार अपनी बहन अलका भाटिया के संग एक इवेंट में स्पॉट हुए हैं
- Dec 22, 2025 19:02 IST
Entertainment Top News Live Updates: सलमान खान ने शेयर की पोस्ट
Entertainment Top News Live Updates: हाल ही में सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वो काफी ज्यादा फिट और हैंडसम लग रहे हैं. बर्थडे से पहले भाईजान का ये पोस्ट फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.
- Dec 22, 2025 18:51 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुए ऋतिक रोशन के बेटे
Entertainment Top News Live Updates: ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट हुए. साथ में हरेहान रोशन और हृधान रोशन भी नजर आए.
- Dec 22, 2025 17:58 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुए ऋतिक रोशन
Entertainment Top News Live Updates: ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट हुए. कुर्ते में वो हैंडसम लग रहे हैं, वहीं सबा आजाद भी पटियाला ड्रेस में गजब ढा रही हैं.
- Dec 22, 2025 17:03 IST
Entertainment Top News Live Updates: कजिन की शादी के फंक्शन में गर्लफ्रेंड संग दिखें ऋतिक
कजिन की शादी के फंक्शन में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग नजर आई. सबा पंजाबी लुक में दिखें तो पीच कलर के कुर्ते में ऋतिक भी छा गए.
- Dec 22, 2025 16:22 IST
Entertainment Top News Live Updates: ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए राजनाथ सिंह
अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ की दिल्ली में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने खुद फोटोज शेयर कर इस बारे में जानकारी.
Felicitated the family members of Second Lieutenant Arun Khetarpal, PVC, and the next of kin of his tank crew at the special screening of film ‘Ikkis’ in New Delhi. Arun Khetarpal fought valiantly in the 1971 war and made the supreme sacrifice for the nation. The film Ikkis… pic.twitter.com/RUMBbOGD2p
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 22, 2025 - Dec 22, 2025 15:58 IST
Entertainment Top News Live Updates: रणवीर सिंह शुरू की 'डॉन 3' की शूटिंग
Entertainment Top News Live Updates: रणवीर सिंह अब 'धुरंधर' के बाद 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. सोर्स के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही विक्रांत मैसी भी लौट आए हैं.
- Dec 22, 2025 15:51 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'कृष 4' में रजत बेदी की एंट्री?
रजत बेदी ने सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक किया था. ऐसे में अब रजत बेदी एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में राकेश रोशन से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है. ऐसे में अब चर्चा हो रही है कि रजत ‘कृष 4’ में नजर आ सकते हैं.
- Dec 22, 2025 15:04 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुए बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना
Entertainment Top News Live Updates: क्या बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आएंगे?
- Dec 22, 2025 14:18 IST
Entertainment Top News Live Updates: टीवी पर कमबैक कर रहे हैं अक्षय कुमार
Entertainment Top News Live Updates: अक्षय कुमार कई सालों बाद टीवी पर कमबैक कर रहे हैं. उनके शो का नाम 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' है. आपको बता दें कि USA का नंबर वन शो है ये और 60 से ज्यादा देशों में बन चुका है. अब शो का इंडियन वर्जन होगा.
- Dec 22, 2025 14:04 IST
Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर की फैन हो गई शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी धुरंधर की फैन हो गई हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अक्षय खन्ना की स्टाइल में डांस करती नजर आईं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फिल्म का रिव्यू भी किया है और धुरंधर की जमकर तारीफ की है.
- Dec 22, 2025 13:18 IST
Entertainment Top News Live Updates: निधि अग्रावाल के ‘सहाना-सहाना’ गाने का BTS
‘द राजा साहब’ के मेकर्स ने निधि अग्रावाल के ‘सहाना-सहाना’ गाने के बीटीएस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में निधि अग्रवाल डांस करती दिखाई दे रही हैं.
- Dec 22, 2025 12:22 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'Drishyam 3' की हुई अनाउंसमेंट
अजय देवगन की दृश्यम 3 की अनाउंसमेंट हो गई है. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज की जाएगी
- Dec 22, 2025 12:17 IST
Entertainment Top News Live Updates: तान्या मित्तल ने राखी सावंत को लेकर कही ये बात
Entertainment Top News Live Updates: तान्या मित्तल ने राखी सावंत से तुलना को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में तान्या ने कहा, “मैं एक बिग बॉस करके राखी सावंत बन जाऊंगी? मैं राखी सावंत अपनी आखिरी सांस तक नहीं बन पाऊंगी. मैं उनका पूरा सम्मान करती हूं. वो इंडस्ट्री में सीनियर हैं और मुझसे पहले आई हैं. राखी मैम ने बिग बॉस को बिग बॉस बनाया है. वह इतनी वायरल रही हैं कि एक सीजन से बाहर होने के बाद भी उन्हें अगले सीजन में सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बुलाया गया.”
- Dec 22, 2025 11:26 IST
Entertainment News Live Updates: इमरान हाशमी को लगी चोट
इमरान हाशमी ‘आवारापन-2’ की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस वजह से उनके पेट में चोटें आई है. एक्टर की फोटो खूब वायरल हो रही है.
- Dec 22, 2025 10:50 IST
Entertainment News Live Updates: शूटिंग से राम चरण की फोटो लीक
राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं अब फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें राम चरण दिल्ली में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं.
🎬 PEDDI Shooting Update :
— 𝐑𝐀𝐌 𝐂𝐇𝐀𝐑𝐀𝐍 (@Iam_Muniraj) December 21, 2025
Ram Charan’s Peddi begins a key shooting schedule in Delhi, featuring major scenes at Rashtrapati Bhavan and other landmark locations.#Peddi#MegaPowerStar#RamCharan𓃵pic.twitter.com/NlR5wMalvm - Dec 22, 2025 10:06 IST
Entertainment News Live Updates: ऋतिक रोशन के कजिन ने की सगाई
ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन की सगाई हो गई है. इस सगाई में ऋतिक रोशन का पूरा परिवार नजर आया . साथ ही एक्टर की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आईं. वहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड संग फंक्शन में पहुंची थी.
- Dec 22, 2025 09:33 IST
Entertainment News Live Updates: 1300 करोड़ में बन रही एसएस राजामौली की फिल्म
एस.एस.राजामौली इन दिनों ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के शो में बताया कि इस फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये है.
- Dec 22, 2025 08:41 IST
Entertainment News Live Updates: बिग बॉस तेलुगु 9 को मिल गया विनर
बिग बॉस तेलुगु 9 को उसका विनर मिल गया है. इस सीजन की ट्रॉफी कल्याण पडला ने अपने नाम की है.
- Dec 22, 2025 08:39 IST
Entertainment News Live Updates: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 38.50 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ भारत में इसकी कुल कमाई कुल 555.75 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, दुनियाभर में 836.75 करोड़ रुपये का बिजनेस अभी तक कर चुकी है और अब यह 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ गई है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us