/newsnation/media/media_files/2025/12/01/entertainment-highlights-2025-12-01-23-51-18.png)
Entertainment Highlights Photograph: (News Nation)
Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़ी खबरों में आज काफी कुछ है. सिनेमाघरों में धुरंधर की सफलता के बीच अगस्तय नंदा और धर्मेंद्र की इक्कीस रिलीज हो चुकी है. ऐसे में धुरंधर की कमाई में अब कमी देखने को मिल रही है. वहीं लोगों को इक्कीस काफी पसंद आ रही है. दूसरी और सनी देओल की बॉर्डर इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और बीते दिन फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' जारी किया गया, जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आ रहा है. ऐसे में लॉन्च इवेंट से ढेर सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. हॉलीवुड की बात करे तो नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स का सीजन 5 स्ट्रीम किया जा चुका है और हर ओर बस इसकी ही चर्चा हो रही है.
मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव पर बने रहे.
- Jan 04, 2026 20:48 IST
Entertainment Top News Live Updates: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने इतनी की कमाई
Entertainment Top News Live Updates: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने फिल्म ‘इक्कीस’ से अपना पहला थिएटर डेब्यू किया है. कलेक्शन की बात करें तो फिल्म इक्कीस ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 3 दिनों में अच्छी पकड़ बनाई और लगभग 15.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं चौथे दिन में लगभग 4.31 करोड़ कमाई कर अपनी टोटल कलेक्शन लगभग 19.46 करोड़ कर ली है.
- Jan 04, 2026 20:03 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुए नागा चैतन्य और उनकी पत्नी शोभिता
- Jan 04, 2026 19:38 IST
Entertainment Top News Live Updates: बिग बी के पर्सनल फोटोग्राफर
- Jan 04, 2026 19:00 IST
Entertainment Top News Live Updates: आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीर
Entertainment Top News Live Updates: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं.
- Jan 04, 2026 18:02 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने को मिले 100 मिलियन व्यूज
Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज मिले हैं. ऐसे में गाने में शानदार डांस करने वाली एक्ट्रेस आयशा खान ने पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है. आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो थिएटर में बैठकर बड़े पर्दे पर अपना गाना 'शरारत' एंजॉय करती दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- '100 मिलियन व्यूज़. दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में खुद को बड़े पर्दे पर देखना वाकई एक शानदार एक्सपीरियंस था. 'शरारत' के लिए मुझे जो प्यार मिला है, वो असीम है.'
- Jan 04, 2026 17:26 IST
Entertainment Top News Live Updates: KGF स्टार यश की मां पुष्पा पर जमीन हड़पने का आरोप
Entertainment Top News Live Updates: यश इन दिनों अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर लगातार चर्चा में हैं. वहीं यश की मां पर जमीन हड़पने का आरोप लगा था जिसके बाद अब कोर्ट की कार्यवाही के बाद इस केस में नया मोड़ सामने आया है. मामला कर्नाटक के हसन जिले के विद्यानगर इलाके का है.
- Jan 04, 2026 16:04 IST
Entertainment Top News Live Updates: विजय सेतुपति की फिल्म में कैमियो करेंगे धनुष?
Entertainment Top News Live Updates: साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म 'अरसन' (Arasan) में एक्टर धनुष के कैमियो को लेकर खबरें सामने आ रही थी, लेकिन अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘असन’ में सिम्बू मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ यूनिवर्स का हिस्सा है. विजय सेतुपति इसमें विलेन का रोल निभा रहे हैं. क्योंकि फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ यूनिवर्स से जुड़ी है, इसलिए फैंस को उम्मीद थी कि धनुष इसमें कैमियो करेंगे. लेकिन प्रोड्यूसर कलैपुली एस. थानु ने इन सारी अफवाहों को खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि धनुष सिम्बू की इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे.
- Jan 04, 2026 15:11 IST
Entertainment Top News Live Updates: सुधा चंद्रन का वीडियो वायरल
Entertainment Top News Live Updates: एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस पर माता चढ़ गई है और वो माता की भक्ति में लीन डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं कई लोग एक्ट्रेस को संभालते नजर आ रहे हैं.
- Jan 04, 2026 13:44 IST
Entertainment Top News Live Updates: जय भानुशाली और माही विज का टुटा रिश्ता
Entertainment Top News Live Updates: जय भानुशाली और माही विज का रिश्ता टूट गया है. हाल ही में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये घोषणा की है. जय और माही दोनों ने लंबे-चौड़े पोस्ट में अपना रिश्ता टूटने की बात बताई है.
/newsnation/media/post_attachments/605aae61-341.png)
/newsnation/media/post_attachments/cc3c258b-811.png)
- Jan 04, 2026 12:14 IST
Entertainment Top News Live Updates: सारा अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट
Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने फिल्म से बतौर लीड डेब्यू किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है. फिल्म की सक्सेस के बाद सारा अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें अपनी पहली फिल्म को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है.
- Jan 04, 2026 11:21 IST
Entertainment Top News Live Updates: थाने पहुंची भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर
Entertainment Top News Live Updates: भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर पहलगाम हमले पर दिए विवादित बयान के सिलसिले में हजरतगंज थाने पहुंची. इस दौरान सिंगर के साथ उनके पति हिमांशु सिंह भी नजर आए. कई नोटिस के बाद सिंगर फाइनली अपना बयान दर्ज कराने के लिए थाने आई हैं.
- Jan 03, 2026 20:23 IST
Entertainment Top News Live Updates: इक्कीस ने इतनी की कमाई
Entertainment Top News Live Updates: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस रिलीज हो चुकी है. इक्कीस ने बॉक्स ऑफिस पर पहले 2 दिनों में ठीक-ठाक परफॉर्मेंस किया और लगभग 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं इक्कीस ने तीसरे दिन करीब 3.44 करोड़ रुपये की कमाई कर टोटल कलेक्शन 13.94 करोड़ रुपये कर ली है.
- Jan 03, 2026 19:48 IST
Entertainment Top News Live Updates: फिल्म राहु केतु का प्रमोशन शुरू
Entertainment Top News Live Updates: फिल्म राहु केतु के लिए पुलकित और वरुण ने पुणे में प्रमोशन का दौर शुरू किया.
- Jan 03, 2026 19:14 IST
Entertainment Top News Live Updates: आर्मी के जवानों ने बॉर्डर सीन किया रीक्रिएट
Entertainment Top News Live Updates: आर्मी के जवानों ने सनी देओल के सामने एक मशहूर बॉर्डर सीन को फिर से किया पेश
- Jan 03, 2026 18:35 IST
Entertainment Top News Live Updates: सोनू निगम ने शेयर की फोटो
Entertainment Top News Live Updates: सोनू निगम ने आइकॉनिक गाने 'घर कब आओगे' के जरिए जवानों से जुड़कर गाने के असली मतलब बताया.
- Jan 03, 2026 17:40 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुई राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन
- Jan 03, 2026 16:58 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'घर कब आओगे' गाने ने मचाई धूम
Entertainment Top News Live Updates: 'बॉर्डर 2' के पहले गाने 'घर कब आओगे' ने धूम मचा दी है. रिलीज के बाद जहां पहले 30 मिनट में ही इसे 1 मिलियन व्यूज मिल गए, वहीं अब इसे 15 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. म्यूजिक वीडियो पर 29 हजार से अधिक कॉमेंट्स हैं.
- Jan 03, 2026 16:02 IST
Entertainment News Live Updates: विजय सेतुपति-अदिति राव की साइलेंट फिल्म का टीजर जारी,
विजय सेतुपति और अदिति राव की साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिली है.
ये फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. - Jan 03, 2026 15:57 IST
Entertainment Top News Live Updates: भाई और दोस्तों संग बर्फबारी में घूम रहीं सारा अली खान
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है. इसमें वह भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ बर्फबारी में घूमती और नए साल का जश्न मनाती नजर आई.
- Jan 03, 2026 15:11 IST
Entertainment Top News Live Updates: कृप कपूर सूरी ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर
'उड़ने की आशा' फेम कृप कपूर सूरी को लेकर काफी समय से खबर आ रही थी कि उन्होंने 11 साल बाद की शादी तोड़ दी है और पत्नी से तलाक ले लिया है. अब टेली टॉक/जूम संग बातचीत में एक्टर ने तलाक की खबरों पर मुहर लगा दी है और कहा- 'हां हम अलग हो चुके हैं.'
- Jan 03, 2026 14:20 IST
कृति सेनन की बहन नुपूर ने की सगाई
कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ सगाई कर ली है. स्टेबिन ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया है, जिसके तस्वीरें नुपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
- Jan 03, 2026 13:54 IST
Entertainment Top News Live Updates: भावुक हुए अमिताभ बच्चन
Entertainment Top News Live Updates: 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' का आखिरी एपिसोड शूट हो चुका है और नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन भावुक होते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जीवन का एक तिहाई हिस्सा इसी शो में बिताया है. उनके साथ दर्शक भी भावुक हो गए.
- Jan 03, 2026 12:54 IST
Entertainment News Live Updates: 'बैंड बाजा बारात' दोबारा रिलीज होगी
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की साल 2015 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' थिएटर्स में दोबारा रिलीज होने वाली है. PVR और INOX ने ऐलान किया है कि बैंड बाजा बारात 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
- Jan 03, 2026 12:29 IST
Entertainment News Live Updates: Toxic से सामने आया तारा सुतारिया का दबंग लुक
यश की टोक्सिक का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. पोस्टर में तारा सुतारिया हाथ में बंदूक लिए दमदार लुक में नजर आ रही हैं. पढ़ें पूरी खबर-
- Jan 03, 2026 11:51 IST
Entertainment News Live Updates: ‘हनीमून से हत्या’ वेब सीरीज की अनाउंसमेंट
सच्ची घटना से प्रेरित एक वेब डॉक्यूमेंट्री सीरीज जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है. जी हां, ZEE5 एक ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री सीरीज लेकर आ रहा है, जिसका नाम ‘हनीमून से हत्या’ है. यह सीरीज उन वैवाहिक हत्याओं पर आधारित है, जिनमें पत्नियों द्वारा अपने पतियों की हत्या की गई. मेरठ के सौरभ हत्याकांड को भी इसमें प्रमुख रूप से शामिल किया गया है. पढ़ें पूरी खबर-
- Jan 03, 2026 11:13 IST
Entertainment News Live Updates: KBC 17 के आखिरी एपिसोड में इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन
- Jan 03, 2026 10:56 IST
Entertainment News Live Updates: इम्तियाज अली ने की ‘निशांची’ की तारीफ
इम्तियाज अली ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशांची’ की तारीफ की है. इम्तियाज अली ने ऑडियंस से इस फिल्म को देखने की अपील की है. बता दें, इस फिल्म में ऐश्वर्या ठाकरे ने डबल रोल प्ले किया है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/03/imtiaz-ali-post-2026-01-03-10-56-22.jpg)
imtiaz ali post Photograph: (imtiaz ali instagram) - Jan 03, 2026 10:14 IST
Entertainment News Live Updates: 'लेनिन' में भाग्यश्री बोरसे का फर्स्ट लुक आउट
अखिल अक्किनेनी स्टारर फिल्म ‘लेनिन’ में भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में नजर आने वाली हैं. हाल ही में मेकर्स ने भाग्यश्री बोरसे का फर्स्ट लुक रिवील किया है. फिल्म में भाग्यश्री बोरसे भारती का किरदार निभा रही हैं.
- Jan 03, 2026 09:54 IST
Entertainment News Live Updates: बिग बॉस 10 फेम नितिभा कौल ने की सगाई
‘बिग बॉस 10’ फेम नितिभा कौल ने सगाई कर ली है. उन्होंने खुद अपनी सगाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और पहली बार फैंस को अपने पार्टनर का चेहरा भी दिखाया. नितिभा की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
- Jan 03, 2026 09:28 IST
Entertainment News Live Updates: बंद हो रहा MTV चैनल?
1981 में शुरू हुए एमटीवी म्यूजिक चैनल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे शोज दिखाने वाला ये चैनल अब बंद होने जा रहा है. हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसे लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है.
- Jan 03, 2026 08:39 IST
Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर' का 29वें दिन का कलेक्शन
रणवीर सिंह की धुरंधर को रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं और अब फिल्म की कमाई घट गई है. फिल्म ने 29वें दिन 8.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 747.75 करोड़ हो गया है. पढ़ें पूरी खबर
- Jan 03, 2026 08:37 IST
Entertainment News Live Updates: 'इक्कीस' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?
अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में फिल्म ने अब तक 10.50 करोड़ का केलक्शन कर लिया है. अब पहले विकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. पढ़ें पूरी खबर
- Jan 03, 2026 08:36 IST
Entertainment News Live Updates: ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च इवेंट में इमोशनल हुए सनी देओल
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का नया गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हो गया है. इस गाने के लॉन्च इवेंट में सनी देओल भावुक दिखाई दिए और उन्होंने अपने पापा धर्मेंद्र के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा- 'बॉर्डर करने से पहले मैंने पापा की ‘हकीकत’ देखी थी, वो फिल्म मुझे बहुत प्यारी लगी थी. तब मैं बहुत छोटा था, जब मैं बड़ा हुआ तो मैंने तय किया कि मैं भी पापा जैसी ही एक फिल्म करूंगा.’ पढ़ें पूरी खबर-
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us